{"_id":"6b0441704b81fe839609ea08","slug":"woman-leaves-husband-for-pet-pig-after-10-year-marriage-divorce-story-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ महिला का सुअर पर आया दिल! 10 साल की शादी तोड़ने के पीछे बताई ऐसी वजह, सुनकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पति को छोड़ महिला का सुअर पर आया दिल! 10 साल की शादी तोड़ने के पीछे बताई ऐसी वजह, सुनकर चौंक जाएंगे
Mon, 23 Nov 2026 07:07 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:07 PM IST
सार
अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविल में रहने वाली 33 साल की एक महिला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, महिला ने पति से तलाक लेकर सूअर को गोद लिया है।
विज्ञापन
पति को छोड़ महिला का सुअर पर आया दिल! 10 साल की शादी तोड़ने के पीछे बताई ऐसी वजह
- फोटो : AI
विस्तार
अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविल में रहने वाली 33 साल की एक महिला दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। महिला ने तलाक के बाद अपनी जिंदगी की ऐसी नई शुरुआत की है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। 10 साल पुरानी शादी खत्म होने के बाद महिला ने अपने उस सपने को पूरा किया, जिसे शादी के दौरान उसका पति पूरा नहीं होने देना चाहता था। महिला घर में पालतू सुअर पालने का सपना था। तलाक फाइनल होते ही उसने आठ हफ्ते की एक छोटी सुअर को गोद लिया और उसका नाम डेजी रखा। अब डेजी उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थॉम्पसन नाम की महिला का बचपन से ही जानवरों के प्रति गहरा लगाव रहा है। वह घायल पक्षियों और छोटे जीवों को बचाकर उनकी देखभाल करती थीं। शादी के दौरान वह घर में सुअर पालना चाहती थीं, लेकिन उनके पूर्व पति इसके लिए तैयार नहीं थे। तलाक के बाद उन्होंने बिना देर किए अपना सपना पूरा किया। थॉम्पसन का कहना है कि वह पहली बार अपने लिए कुछ करना चाहती थीं और डेजी को घर लाना उनकी नई जिंदगी की सबसे अच्छी शुरुआत साबित हुई।
विज्ञापन
चार महीने में 22 किलो की हो गई डेजी
नवंबर 2025 में जब थॉम्पसन डेजी को घर लेकर आई थीं, तब उसका वजन सिर्फ 9 पाउंड यानी करीब 4 किलो था। उस समय उसकी उम्र आठ हफ्ते थी। हालांकि, तेजी से बढ़ते हुए चार महीने की उम्र में उसका वजन करीब 50 पाउंड यानी 22.6 किलो हो गया। अब डेजी के लिए घर में अलग बिस्तर, खिलौने और टॉयलेट के लिए लिटर बॉक्स तक मौजूद है।
विज्ञापन
सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा
थॉम्पसन डेजी को अपने साथ बाहर भी लेकर जाती हैं। वह उसे पट्टे से बांधकर पालतू जानवरों की दुकानों में शॉपिंग कराने ले जाती हैं। दुकान के कर्मचारी भी अब डेजी को पहचानने लगे हैं। इतना ही नहीं, वह उसे सोनिक नाम के फास्ट फूड आउटलेट पर भी लेकर जाती हैं। वहां कर्मचारी डेजी के लिए खास ट्रीट रखते हैं। उसे मिलने वाला पप कप आमतौर पर कुत्तों के लिए होता है, लेकिन डेजी को भी इसका स्वाद पसंद है।
घर को डेजी के हिसाब से करना पड़ा सुरक्षित
थॉम्पसन के लिए सुअर पालना बिल्कुल नया अनुभव था। वह पहले इंग्लिश मास्टिफ और ग्रेट डेन जैसी बड़ी नस्लों के कुत्ते पाल चुकी हैं। हालांकि, डेजी के साथ उन्हें घर में कुछ बदलाव करने पड़े। सुअर अपनी नाक से जमीन खोदने और चीजों को इधर-उधर करने के लिए जाने जाते हैं। करीब तीन महीने की उम्र में डेजी ने अलमारियां खोलकर सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया था। इसके बाद थॉम्पसन को घर की चीजों और कालीनों को सुरक्षित रखने के लिए खास इंतजाम करने पड़े।
छोटी-सी मदद, बड़ी खुशी: शख्स की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, टिप मिली तो हेल्पर की आंखों में आ गए आंसू
उनके मुताबिक, सही देखभाल और ट्रेनिंग मिलने पर सुअर काफी साफ-सुथरे रह सकते हैं। डेजी लिटर बॉक्स में ही टॉयलेट करती है। उसकी डाइट में दिन में दो बार खास पेलेट्स, सलाद के पत्ते और चीयरियोस जैसे स्नैक्स शामिल हैं। थॉम्पसन ने बताया कि शुरुआती सर्दियों के महीनों में उसकी देखभाल पर करीब 50 डॉलर यानी लगभग 4,200 रुपये प्रति महीने खर्च हुए।
नए पार्टनर के साथ बनाएंगी हॉबी फार्म
तलाक के बाद थॉम्पसन की जिंदगी में एक नया पार्टनर भी आया है, जो उनके जानवरों के प्रति लगाव को समझता है। वह हर वीकेंड डेजी को अपनी ग्रामीण प्रॉपर्टी पर ले जाता है, जहां उसे घूमने और जमीन खोदने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।
एक्सिडेंट के बाद गुस्से से लाल थी लड़की, तभी गुलाब लेकर पहुंच गया लड़का, फिर जो हुआ देखकर रह जाएंगे हैरान
अब दोनों ने साथ रहने और डेजी के लिए एक खास बाड़ा बनाने का फैसला किया है। डेजी को साथी मिल सके, इसके लिए उन्होंने ड्यूड नाम का एक दूसरा सुअर भी पाल लिया है। उनकी योजना भविष्य में एक छोटा हॉबी फार्म बनाने की है, जहां मुर्गियों के साथ एक गधा भी रखा जा सकता है।
थॉम्पसन का कहना है कि यह उनके सपनों की जिंदगी है, जिसे वह अब अपने नए पार्टनर और पालतू जानवरों के साथ जी रही हैं। इस तरह 10 साल की शादी टूटने के बाद उन्होंने अपनी पसंद को प्राथमिकता दी और एक नई दुनिया बसा ली।
