फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab-Gajab: man captures alien familyon cloud while travelling to flight pic viral

Ajab-Gajab: फ्लाइट से यात्रा कर रहे शख्स के कैमरे में कैद हुआ एलियन का परिवार! सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Tue, 14 Nov 2023 01:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 01:14 PM IST
सार

एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वॉरसॉ से लंदन की फ्लाइट में एक हैरान करने वाला नजारा कैद किया है। शख्स विंडो सीट पर बैठा था और बादलों की तस्वीर ले रहा था। अचानक उसे उसकी तस्वीर में कुछ परछाइयां कैद हो गई।

विज्ञापन
Ajab-Gajab: man captures alien familyon cloud while travelling to flight pic viral
Alien news - फोटो : Youtube/ Khám Phá Bí Ẩn

विस्तार

Ajab-Gajab: हवाई यात्रा के दौरान लोग आसमान के खूबसूरत नजारे को अपने कैमर में कैद करते हैं। लोगों के कैमरे में कभी-कभी ऐसी चीजें कैद हो जाती हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वॉरसॉ से लंदन की फ्लाइट में एक हैरान करने वाला नजारा कैद किया है। शख्स विंडो सीट पर बैठा था और बादलों की तस्वीर ले रहा था। अचानक उससे उसकी तस्वीर में कुछ परछाइयां कैद हो गई। देखने में यह लोगों का समूह नजर आ रहा था। ऐसा लगा रहा था कि एक पूरा परिवार बादलों के बीच खड़ा है। अब यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को कैमरे में कैद करने वाला शख्स खुद भी हैरान था। इस तस्वीर को उसने एक साइट पर भेजा था, जो यूएफओ से जुड़ी अपडेट्स को रिकाॅर्ड करती है। शख्स ने बताया कि वॉरसॉ से लंदन जाने की फ्लाइट में खिड़की से बाहर देखा, तो उसे बाईं तरफ दिखा कि कुछ लोग समूह में खड़े हैं। आखिर यह है क्या? 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bhai Dooj Memes: सोशल मीडिया पर वायरल हुए भाई दूज के मजेदार मीम्स, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी



Predictions: नए नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी, 2024 में होगा तीसरा विश्व युद्ध, इस देश में मचेगी तबाही

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर की गई, वायरल हो गई। इस तस्वीर को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया है। इस तस्वीर को लाखों बार देखा गया है, लेकिन इस तस्वीर को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई लोगों ने इस तस्वीर में दिख रहे लोगों के झुंड को एलियन का परिवार बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है यह पावर प्लांट से निकलने वाला धुंआ हो सकता है। इस तस्वीर पर लोगों ने कमेंट्स भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed