Viral Video: पांच घंटे से ATM के बाहर फुंफकारते हुए बैठी थी नागिन और अंदर डर के बैठा था शख्स, फिर जो हुआ...
Viral Video: वीडियो में बताया गया है कि यह शख्स उसी इलाके में रहता है। जिस दिन यह घटना हुई, वह व्यक्ति पैसे निकालने एटीएम पहुंचा था। जैसे ही वह अंदर गया, अचानक वहां एक नागिन आ धमकी और एटीएम के बाहर फन उठाकर बैठ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बन ही जाता है। कुछ वीडियो हंसी-मजाक के होते हैं तो कुछ ऐसे जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नागिन के बारे में दावा किया गया है कि उसने घंटों तक एटीएम के बाहर डेरा डाल रखा और अंदर मौजूद एक शख्स का इंतजार करती रही। कहा जा रहा है कि नागिन उस इंसान से बदला लेना चाहती थी, जिसने पहले उसके साथी को नुकसान पहुंचाया था। इस वजह से यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रही। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में बताया गया है कि यह शख्स उसी इलाके में रहता है। जिस दिन यह घटना हुई, वह व्यक्ति पैसे निकालने एटीएम पहुंचा था। जैसे ही वह अंदर गया, अचानक वहां एक नागिन आ धमकी और एटीएम के बाहर फन उठाकर बैठ गई। उसकी हरकत देखकर आसपास मौजूद लोग डर गए और दूर ही रुक गए। कई लोगों ने हिम्मत कर लाठियों और डंडों से नागिन को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह जरा भी पीछे नहीं हटी। उसकी मौजूदगी ने पूरे माहौल को डरावना बना दिया था।
ATM के बाहर खड़ी रही नागिन एक आदमी से बदला लेने के लिए।फ़िल्मों में देखा अब रियल में दिखने लगा है😳😱
विज्ञापन विज्ञापन
लोगों ने नागिन 🐍 को भागने का प्रयास किया लेकिन टस से मस नहीं हुई। pic.twitter.com/lU7x2vzI1L— SOFT DREAMER (@Leo_Mkd83) October 4, 2025
एटीएम के बाहर दिखी नागिन
कुछ ही देर में यह खबर फैल गई और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे। नागिन को एटीएम के बाहर बैठा देख सब दंग रह गए। कोई इस घटना को "नाग-नागिन का बदला" कहकर जोड़ रहा था तो कोई इसे महज एक संयोग मान रहा था। वहीं, कई लोग अपने-अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। धीरे-धीरे यह वीडियो सोशल मीडिया तक पहुंचा और देखते ही देखते वायरल हो गया। इस घटना ने इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना दिया था। सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर नागिन एटीएम के बाहर इतने लंबे समय तक क्यों डटी रही। खासकर उस शख्स के लिए यह घटना किसी बुरे सपने से कम नहीं थी।
वन विभाग ने नागिन को पकड़ा
इसी बीच जब मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई तो उनकी टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने पूरी सावधानी से नागिन को पकड़ा ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। इसके बाद उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। जैसे ही नागिन को वहां से हटाया गया, लोगों ने चैन की सांस ली और माहौल नॉर्मल हुआ।
लोगों को हिलाकर रख दिया
इस पूरी घटना ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया। कई लोग आज भी इसे किसी अजीब घटना की तरह याद कर रहे हैं। किसी को लगता है कि यह सचमुच बदले की कहानी है तो कोई इसे सिर्फ अफवाह और अंधविश्वास मानता है। लेकिन इतना तय है कि इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींचा और चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया।