Viral Video: दिल्ली मेट्रो की कोच में अचानक घुस गया बंदर और लगाने लगा दौड़, नजारा देख लोगों के छूटे पसीने
Viral Video: दिलचस्प बात ये है कि अब मेट्रो का मजा सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी लेने लगे हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कबूतर दिल्ली मेट्रो के वुमेन कोच में उड़ते-उड़ते पहुंच गया था और आराम से वहां सफर कर रहा था।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर करने का जरिया नहीं रही, बल्कि यहां रोजाना कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जो लोगों का मनोरंजन कर देता है। कभी सीट को लेकर दो यात्री आपस में बहस करने लगते हैं तो कभी किसी छोटी सी बात पर हाथापाई शुरू हो जाती है। कई बार लोग कोच के अंदर ही डांस रील बना डालते हैं, तो कभी कोई अजीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो जाता है। अब आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक बंदर धुस जाता है और कोच में उत्पात मचाने लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दिलचस्प बात ये है कि अब मेट्रो का मजा सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी लेने लगे हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कबूतर दिल्ली मेट्रो के वुमेन कोच में उड़ते-उड़ते पहुंच गया था और आराम से वहां सफर कर रहा था। यह नजारा लोगों को काफी मजेदार लगा था। लेकिन इस बार मामला और भी हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ब्लू लाइन मेट्रो का है, जो वैशाली की ओर जा रही थी। वीडियो में दिखता है कि एक बंदर मेट्रो के कोच में घुस आता है और जैसे ही दरवाजे बंद होते हैं, वह तेजी से अंदर दौड़ने लगता है।
वैशाली मेट्रो के अंदर घुसा बंदर , पूरी मेट्रो में लगाई दौड़ ,
— VIVEK YADAV (@vivek4news) August 12, 2025
मेट्रो कर्मियों के द्वारा निकाला गया बंदर pic.twitter.com/pDGXvMUvKd
मेट्रो की कोच में बंदर का आतंक
बंदर यात्रियों के पैरों के पास से होकर ऐसे भाग रहा था, जैसे किसी मैराथन रेस में हिस्सा ले रहा हो। कुछ लोग उसे देखकर हैरान रह गए, जबकि कुछ यात्री डर के मारे अपनी सीट से खड़े हो गए। वहीं, कई लोगों ने इस मौके को गंवाना नहीं चाहा और तुरंत अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे।वीडियो में यह भी बताया गया कि थोड़ी देर बाद मेट्रो के स्टाफ ने आकर बंदर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया, ताकि यात्रियों की यात्रा फिर से सामान्य हो सके। इस घटना का वीडियो एक्स पर @vivek4news नाम के यूजर ने शेयर किया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल होने लगा।
वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, “अब तो दिल्ली मेट्रो में बजरंग बली भी सफर करने लगे हैं।” दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “बिना टिकट के सवारी, मौंकेश भाई का जलवा।” तीसरे ने लिखा, “मेट्रो में सफर करने का हक इन्हें भी है।” वहीं, एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “अब बस यही देखना बाकी रह गया था।”