Viral Video: सांप को किस करने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी काले नाग ने पकड़ ली जीभ फिर हालत हो गई खराब
Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीचो-बीच एक व्यक्ति खड़ा है और उसने अपने हाथों में एक सांप को पकड़ रखा है। सांप का मुंह खुला हुआ है, मानो वो किसी भी पल हमला करने वाला हो।
विस्तार
सांप कितने खतरनाक होते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी सांप जानलेवा साबित हो सकते हैं। बावजूद इसके कुछ लोग जिद या शौक के चलते सांपों से खिलवाड़ करने लगते हैं और कई बार ऐसी हरकतें जान पर भारी पड़ जाती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीचो-बीच एक व्यक्ति खड़ा है और उसने अपने हाथों में एक सांप को पकड़ रखा है। सांप का मुंह खुला हुआ है, मानो वो किसी भी पल हमला करने वाला हो। मगर उस शख्स को अपने आत्मविश्वास पर इतना भरोसा था कि उसने अपनी जीभ बाहर निकालकर सांप की तरफ बढ़ा दी। उसे लगता था कि सांप उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। लेकिन जंगली जीव आखिर जंगली ही होते हैं। वे इंसानों की सोच और उम्मीदों के मुताबिक कभी नहीं चलते।
दुनिया का सबसे बड़ा 221 फ़ीट का रावण आधा भी नहीं जल पाया , 44 लाख की लागत मे तैयार हुए इस रावण मे आतिशबाजी के लिए 25 रिमोट सेंसर लगे थे लेकिन पूरे दावे फेल हो गए ,
विज्ञापन विज्ञापन
राजस्थान कोटा के दशहरा मे 44 लाख रूपये का रावण आधा अधूरा जला , pic.twitter.com/pU1cguhLik — Nargis Bano (@Nargis_Bano78) October 2, 2025
सांप के साथ खेलना शख्स को पड़ा भारी
कुछ ही सेकंड में ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी उस शख्स ने नहीं की होगी। सांप ने अचानक उसकी जीभ को अपने जबड़े में दबोच लिया। यह नजारा इतना डरावना था कि देखने वालों की सांसें थम गईं। शख्स ने तुरंत अपनी जीभ छुड़ाने की कोशिश की और फिर अपने मुंह पर हाथ रखकर ठहाके मारने लगा। हालांकि उसके चेहरे पर हंसी थी, लेकिन इस घटना ने लोगों को दहला दिया।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर jejaksiaden नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 9 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया है। वहीं, हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे चुके हैं। किसी ने लिखा, “सांप से मजाक करना मौत को न्योता देने जैसा है।” एक और यूजर ने सवाल उठाया, “ये बंदा आखिर किस हिम्मत से ऐसा कर रहा था, समझ से बाहर है।” वहीं कई लोगों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस तरह के स्टंट करना सिर्फ बेवकूफी है और यह किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर खतरे की चेतावनी मान रहे हैं। हकीकत यही है कि सांप के साथ जरा सी भी लापरवाही इंसान की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।