Viral Video: कोबरा के सामने काला चश्मा पहनकर नागिन डांस कर रहा था शख्स, तभी सांप ने भी कर दिया हमला फिर...
Viral Video: इस क्लिप में आगे चलकर युवक के घायल हाथ की एक तस्वीर भी जुड़ी हुई है, जिससे साफ होता है कि सांप ने उसे काट लिया। उसके हाथ में गहरा घाव नजर आता है। यह वीडियो अभी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखते ही देखते सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांप न किसी के खास होते हैं, न ही इनके साथ कोई रिश्ता निभाया जा सकता है। ये अकेले रहना पसंद करते हैं और किसी भी समय हमला कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक शख्स कोबरा के सामने 'नागिन डांस' करता दिखाई देता है। कुछ ही पलों में सांप पलटकर उस पर हमला कर देता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस क्लिप में आगे चलकर युवक के घायल हाथ की एक तस्वीर भी जुड़ी हुई है, जिससे साफ होता है कि सांप ने उसे काट लिया। उसके हाथ में गहरा घाव नजर आता है। यह वीडियो अभी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखते ही देखते सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लोग इस हरकत पर युवक को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
⚠️: Don't play with snakes
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 31, 2025
https://t.co/s9AjmmaM22
कोबरा सांप के आगे डांस करना पड़ा महंगा
कोबरा जैसे सांप के सामने डांस करना या वीडियो बनाना कोई आसान या सुरक्षित काम नहीं है। फिर भी कई लोग कुछ अलग करने की चाह में ऐसे जोखिम उठा लेते हैं। वीडियो में दिख रहा शख्स भी कोबरा के सामने पूरे जोश में ‘नागिन डांस’ करता है। ऐसा व्यवहार आमतौर पर वही लोग करते हैं जो या तो नशे में होते हैं या फिर सांपों से उनका कोई पुराना रिश्ता होता है।
कोबरा ने शख्स पर किया अचानक से हमला
हालांकि वीडियो देखकर यह तय नहीं हो पाता कि युवक नशे में था या सिर्फ बहादुरी दिखा रहा था। लेकिन वह न केवल सांप के सामने डांस करता है, बल्कि उसे हाथ में लेकर अपने गले में डाल देता है। इसी बीच कोबरा अचानक हमला कर देता है, लेकिन इसके बावजूद युवक का डांस कुछ समय तक जारी रहता है। वीडियो के अंतिम हिस्से में उसके हाथ की गंभीर चोट भी दिखती है।
वीडियो पर यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को X पर @gharkekalesh नामक यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो के साथ चेतावनी देते हुए लिखा, “सांप के साथ मत खेलो।” इस क्लिप को पोस्ट किए अभी एक घंटा ही हुआ है, लेकिन इसे अब तक 10 से 12 हजार व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही करीब 200 लोगों ने वीडियो को लाइक कर उस पर प्रतिक्रिया दी है। कमेंट्स में कई यूजर्स ने युवक की हरकत पर गुस्सा जताया है। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “अब इसे गाली दूं या RIP लिखूं?” दूसरे ने लिखा, “सांप किसी के रिश्तेदार नहीं होते।” एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “सांप कहना चाहता था कि मेरे सामने झुकना ही पड़ेगा।” वहीं किसी ने इसे ‘डेढ़ श्याणा’ बताया।