फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man came in the dark of the night wearing a helmet and hiding his face Video goes Viral on Internet

Viral Video: रात के अंधेरे में हेलमेट पहनकर मुंह छुपाए आया शख्स, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी बाइक में आग

Sat, 16 Aug 2025 03:29 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 16 Aug 2025 03:29 PM IST
सार

Viral Video: यह घटना बेंगलुरु के देवरा जीवनहल्ली इलाके की है। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे, एक अनजान शख्स गली में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वह हेलमेट पहने हुए था और अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था।

विज्ञापन
A man came in the dark of the night wearing a helmet and hiding his face Video goes Viral on Internet
रात के सन्नाटे में हेलमेट पहनकर आया शख्स - फोटो : एक्स

विस्तार

आजकल शहरों में लोग अक्सर अपनी गाड़ियां घर के बाहर गली में ही पार्क कर देते हैं। रात को गाड़ी को लॉक करके लोग निश्चिंत होकर सो जाते हैं, लेकिन सच यह है कि गाड़ियों की सुरक्षा की कोई पूरी गारंटी नहीं होती। अक्सर हम सुनते हैं कि किसी की बाइक चोरी हो गई या कार के पार्ट्स निकाल लिए गए। चोरी के ऐसे मामले आम हैं, लेकिन इस बार बेंगलुरु से जो खबर आई है, उसने सबको चौंका दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना बेंगलुरु के देवरा जीवनहल्ली इलाके की है। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे, एक अनजान शख्स गली में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वह हेलमेट पहने हुए था और अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। उसने सीधे एक नई बाइक पर पेट्रोल डाला और उसमें आग लगा दी। आग इतनी तेज फैली कि कुछ ही मिनटों में वहां खड़ी दूसरी बाइक और एक साइकिल भी जलकर खाक हो गईं। लपटें इतनी ऊंची थीं कि पूरे गली में धुआं फैल गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन


शख्स ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
सीसीटीवी वीडियो देखने पर साफ लगता है कि यह कोई अचानक किया गया काम नहीं था, बल्कि पूरी योजना बनाकर यह वारदात की गई। ऐसा भी माना जा रहा है कि आरोपी किसी खास व्यक्ति से बदला लेने के इरादे से आया था। उसे शायद अच्छी तरह पता था कि किसकी बाइक है और उसने उसी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आया तो वह तेजी से वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोग इस हरकत को देखकर हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, “कितने अजीब लोग हैं, दूसरों की तरक्की और खुशी उन्हें बर्दाश्त नहीं होती।” वहीं दूसरे ने कहा, “यह किसी जलनखोर इंसान का काम होगा।” फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक उस शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा हेलमेट की वजह से साफ दिखाई नहीं दे रहा, जिससे जांच थोड़ी मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed