फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A large python was seen crawling on the road and people tried to kill it with stones Video Viral

Viral Video: सड़क पर रेंगता दिखा बड़ा अजगर तो लोगों ने की पत्थर से मारने की कोशिश, हमले को देख भड़के लोग

Wed, 24 Sep 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

Viral Video: बताया जा रहा है कि यह अजगर पिछले कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। गांव वाले पहले से ही डरे हुए थे। उन्होंने कई बार अधिकारियों को सूचना दी थी कि गांव के बाहर एक बड़ा अजगर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
A large python was seen crawling on the road and people tried to kill it with stones Video Viral
- फोटो : एक्स@TeluguScribe

विस्तार

हैदराबाद के घाटकेसर इलाके से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सड़क के बीचों-बीच अचानक एक बहुत बड़ा अजगर दिख गया। जैसे ही लोगों की नजर इस अजगर पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे सहम गए और सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया। यह नजारा इतना खतरनाक था कि लोग सड़क किनारे खड़े होकर दूर से ही तमाशा देखने लगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह अजगर पिछले कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। गांव वाले पहले से ही डरे हुए थे। उन्होंने कई बार अधिकारियों को सूचना दी थी कि गांव के बाहर एक बड़ा अजगर देखा जा रहा है। लेकिन अफसोस उनकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जब यह अजगर सड़क के बीचों-बीच आ गया, तब गांव वालों ने खुद ही उसे भगाने का फैसला किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अजगर को पत्थर से मारने लगे लोग
मौके पर मौजूद कुछ लोग डर और गुस्से में डंडे और पत्थर लेकर अजगर को दूर करने की कोशिश करने लगे। एक वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक आदमी बड़ा पत्थर उठाकर अजगर पर फेंकता है। जैसे ही पत्थर अजगर को लगता है, वह झाड़ियों की तरफ भागने की कोशिश करता है। लेकिन वह आदमी फिर से पत्थर उठाकर अजगर पर मारता है। इस दौरान आसपास खड़े लोग भी उसे घेरकर भगाने की कोशिश करते हैं।


बाइक सवारों को भी दी चेतावनी
वहीं, वीडियो बनाने वाले लोग सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों को बार-बार चेतावनी दे रहे थे। वे 'राइडर, राइडर' चिल्ला कर कह रहे थे कि सावधान रहो, आगे अजगर है। बाइक सवार भी बहुत ध्यान से अजगर को देखकर धीरे-धीरे उसके पास से निकलते नजर आए। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि अजगर को कोई चोट लगी या वह बिना किसी नुकसान के झाड़ियों में भाग गया। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए मजबूरी में उन्हें खुद ही अजगर को भगाना पड़ा। उनका डर भी जायज था क्योंकि इतना बड़ा अजगर घरों के पास घूमे तो लोगों की चिंता बढ़ना लाजमी है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने गांव वालों की आलोचना की कि उन्होंने जानवर पर पत्थर क्यों फेंके। एक यूजर ने लिखा, “लोग नागपंचमी जैसे त्योहार धूमधाम से मनाते हैं और जब सच में सांप सामने आता है तो उसे मारने लगते हैं। यही कैसी भक्ति है?” वहीं, दूसरे ने वन विभाग पर सवाल उठाते हुए लिखा, “अगर विभाग ने समय पर कार्रवाई की होती तो गांव वालों को ऐसा कदम उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed