फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ramleela Turns Into a Wrestling Match Two Demons Take on a God

रामायण में पहली बार 'महाभारत': देखें कैसे राम की लीला में आ गए 'राक्षस' और भाग खड़े हुए देवता

Wed, 14 Oct 2026 05:19 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Oct 2026 05:19 PM IST
सार

Viral Video: रामलीला के मंच पर देवता और राक्षसों के किरदार निभा रहे कलाकारों के बीच मारपीट जैसा नजारा देखने को मिला। वीडियो देखकर लोग इसे ‘रामायण में महाभारत’ बता रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ramleela Turns Into a Wrestling Match Two Demons Take on a God
रामलीला में अचानक शुरू हुई मारपीट - फोटो : इंस्टाग्राम @ sindhu_vlogs_cg

विस्तार

रामायण में भगवान और राक्षसों के बीच युद्ध की कहानियां आपने खूब सुनी होंगी। लेकिन क्या हो, जब रामलीला के मंच पर ही देवता और राक्षस आपस में भिड़ जाएं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां रामलीला का मंचन चल रहा था, लेकिन अचानक दो कलाकारों के बीच ऐसी हाथापाई शुरू हो गई कि देखने वालों को कुछ पल के लिए लगा कि मामला सच में बिगड़ गया है। अब इस वीडियो को देखकर लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंच पर चल रहा था युद्ध, तभी होने लगी मारपीट
वीडियो में कलाकार देवता और राक्षसों के किरदार में नजर आते हैं। मंच पर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई का सीन चल रहा होता है। इसी दौरान राक्षस का किरदार निभा रहा एक कलाकार देवता बने शख्स को जोर से मार देता है। इसके बाद देवता का किरदार निभा रहा कलाकार भी पलटकर जवाब देने लगता है। देखते ही देखते मंच पर माहौल ऐसा बन जाता है, जैसे अभिनय की जगह सच में लड़ाई शुरू हो गई हो।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Chuohan (@sindhu_vlogs_cg)

विज्ञापन
विज्ञापन



देवता बने शख्स को घेर लेते हैं राक्षस बने कलाकार
हालात तब और मजेदार हो जाते हैं, जब राक्षस बने दोनों कलाकार देवता बने शख्स को घेर लेते हैं। कुछ देर तक यह सब चलता है और फिर कलाकार अलग हो जाते हैं। इसके बाद वे दोबारा अपने मंचन पर ध्यान देने लगते हैं।

सच में लड़ रहे थे या अभिनय का हिस्सा था?
वीडियो में कुछ सेकंड के लिए हुई इस हाथापाई को देखकर यह साफ नहीं कहा जा सकता कि कलाकार सच में आपस में भिड़ गए थे या यह सब मंचन का ही हिस्सा था। लड़ाई के तुरंत बाद कलाकारों का दोबारा अपनी प्रस्तुति पर ध्यान देना भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।


यूजर्स बोले- रामायण में महाभारत हो गई
इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि शायद मंचन में मुख्य किरदार नहीं मिलने पर भाइयों के बीच लड़ाई हो रही है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि एक पल के लिए तो लगा कि सच में लड़ाई शुरू हो गई है। एक अन्य यूजर ने कहा कि उसे लगा मामला गंभीर हो गया है। वहीं, एक यूजर ने इसे असली वाला युद्ध बता दिया।

रामलीला में ऐसे पल भी बन जाते हैं चर्चा का विषय
रामलीला में कलाकारों की अदाकारी के साथ-साथ कई बार ऐसे मजेदार पल भी देखने को मिलते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मंच पर देवता और राक्षसों की लड़ाई का सीन देखते-देखते ऐसा पल सामने आया कि लोगों को हंसी आ गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed