फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Influencer Shares Address for Sweets Faces a Flood of Fake Orders Video goes viral

वायरल: दिवाली पर मांगी सिर्फ मिठाई, घर पहुंचने लगे लाखों के सामान! परेशान होकर इन्फ्लुएंसर ने छोड़ा शहर

Wed, 14 Oct 2026 03:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

Viral Video: दिवाली पर मिठाई का डिब्बा मांगने के लिए मदुरै के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने अपना फोन नंबर और घर का पता साझा किया। इसके बाद उनके घर पर टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे महंगे सामान के अनचाहे कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पहुंचने लगे।

विज्ञापन
Influencer Shares Address for Sweets Faces a Flood of Fake Orders Video goes viral
दिवाली की मिठाई मांगना पड़ा भारी - फोटो : इंस्टाग्राम @veeramani_121

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को दिवाली पर मिठाई मांगना भारी पड़ गया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से मिठाई का एक डिब्बा भेजने की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना फोन नंबर और घर का पता भी शेयर कर दिया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी इस छोटी-सी अपील के बाद उनके घर पर ऐसी मुसीबत आने लगेगी कि उन्हें शहर छोड़ने तक का फैसला करना पड़ेगा। मिठाई के डिब्बे की जगह उनके घर पर टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे महंगे सामान पहुंचने लगे। इन सामानों की डिलीवरी भी कैश ऑन डिलीवरी यानी सामान लेते समय पैसे चुकाने के तरीके से की जा रही थी।

विज्ञापन


इन्फ्लुएंसर भी हुए परेशान
इस घटना के बाद इन्फ्लुएंसर काफी परेशान हो गए। उन्होंने लोगों से इस तरह का मजाक बंद करने की अपील की। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद उनकी परेशानी भी लोगों के सामने आ गई।
विज्ञापन


मिठाई की अपील पड़ी भारी
वीरमणि तमिलनाडु के मदुरै के अनुप्पनाडी इलाके में रहते हैं। वह स्थानीय अंदाज में हास्य वीडियो बनाते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इससे पहले उन्होंने केरल घूमने जाने के लिए अपने फॉलोअर्स से मदद मांगी थी। उस समय लोगों ने मिलकर छह हजार रुपये जुटाए थे, जिससे उनकी यात्रा की इच्छा पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by veeramani (@veeramani_121)




लोगों ने अपील का उठाया गलत फायदा
दिवाली नजदीक आने पर वीरमणि ने एक बार फिर अपने फॉलोअर्स से अपील की। इस बार उन्होंने किसी यात्रा या महंगी चीज के लिए पैसे नहीं मांगे, बल्कि सिर्फ मिठाई का एक डिब्बा भेजने को कहा। इसके लिए उन्होंने अपना फोन नंबर और घर का पता सार्वजनिक कर दिया। लेकिन कुछ लोगों ने उनकी इस अपील का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया।


आधे घंटे में पहुंच गए 15 डिलीवरी ऑर्डर
वीरमणि के घर पर अचानक सामान की डिलीवरी होने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन और टेलीविजन जैसे महंगे सामान लेकर पहुंचने लगे। इनमें एक टीवी की कीमत करीब 1.69 लाख रुपये बताई गई। आधे घंटे के भीतर करीब 15 डिलीवरी पहुंचने का दावा किया गया है। इन सभी सामानों के ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी पर थे। इसका मतलब था कि सामान लेने के लिए वीरमणि को मौके पर पैसे देने पड़ते। परेशानी यह थी कि उन्होंने इनमें से कोई सामान ऑर्डर ही नहीं किया था। ऐसे में उनके लिए न तो भुगतान करना संभव था और न ही डिलीवरी के लिए जरूरी ओटीपी देना। इतना ही नहीं दावा है कि फूड डिलीवरी ऐप से भी उनके घर पर बिना मांगे खाने के ऑर्डर पहुंचने लगे।

परेशान होकर शहर छोड़ने का फैसला
बार-बार अनचाहे ऑर्डर आने से वीरमणि परेशान हो गए। उन्होंने लोगों से इस तरह की हरकतें बंद करने की अपील की। जिस मिठाई के डिब्बे के लिए उन्होंने खुशी-खुशी अपने फॉलोअर्स से संपर्क किया था, वही अपील उनके लिए परेशानी की वजह बन गई। आखिरकार, उन्होंने शहर छोड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed