{"_id":"68a00ac26d43ee104a01633a","slug":"a-girl-riding-a-scooter-suddenly-came-under-a-truck-people-thought-she-had-lost-her-life-video-viral-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रक के नीचे अचानक से आ गई स्कूटी सवार लड़की, लोगों को लगा चली गई जान, रूह कंपा देगा वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रक के नीचे अचानक से आ गई स्कूटी सवार लड़की, लोगों को लगा चली गई जान, रूह कंपा देगा वीडियो
Sat, 16 Aug 2025 10:08 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:08 AM IST
सार
Viral Video: इसी से जुड़ा एक खतरनाक हादसे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इसमें एक लड़की अपनी स्कूटी से सड़क पर जाम में फंसी हुई गाड़ियों के बीच धीरे-धीरे निकलने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
अचानक ट्रक के नीचे आ गई लड़की
- फोटो : एक्स@IAmHurr07
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर चलते समय हर किसी को चौकन्ना रहना चाहिए क्योंकि हादसा कब और कैसे हो जाए। इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। कई बार इंसान अपनी तरफ से पूरी सावधानी बरतता है, लेकिन सामने वाले की गलती उसकी जान पर भारी पड़ सकती है। खासकर बड़े वाहनों जैसे ट्रक और बस से हमेशा दूर रहना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी से जुड़ा एक खतरनाक हादसे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इसमें एक लड़की अपनी स्कूटी से सड़क पर जाम में फंसी हुई गाड़ियों के बीच धीरे-धीरे निकलने की कोशिश कर रही थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली और सीधे स्कूटी के ऊपर चढ़ गया। यह नजारा इतना डरावना था कि देखने वालों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
लगता है एक खरोंच भी नहीं आया लड़की को pic.twitter.com/ecp32xYjPq
— Hurr (@IAmHurr07) August 15, 2025
विज्ञापन
ट्रक के नीचे आई लड़की
हालांकि, लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वह ट्रक के पहियों के नीचे नहीं आई। वह ट्रक के बीच में फंस गई, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। अगर वह जरा-सा भी पहियों के पास होती तो मौके पर ही उसकी मौत हो सकती थी। हादसे में उसकी स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन लड़की सुरक्षित बच निकली।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @IAmHurr07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “लगता है लड़की को एक खरोंच भी नहीं आई।” महज 13 सेकंड का यह वीडियो अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों यूजर्स ने इसे लाइक किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की बातें कहीं। एक यूजर ने लिखा, “बेचारी की स्कूटी तो पूरी तरह टूट गई, लेकिन लड़की की जान बच गई। सच है, जब तक ऊपर से बुलावा नहीं आता, तब तक कुछ नहीं बिगड़ता।” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “बाइक और स्कूटी सवारों को कभी भी ट्रक के बिल्कुल पास से नहीं निकलना चाहिए। ट्रक ऊंचे होते हैं। इसलिए ड्राइवर को नीचे का साफ दिखाई नहीं देता।”
ड्राइवर की लापरवाही पर भड़के लोग
दूसरी तरफ, कई लोग ट्रक ड्राइवर की लापरवाही पर भड़क गए। उनका कहना है कि इस तरह के ड्राइवर सड़क पर किसी के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। कुछ ने तो यहां तक लिखा कि ऐसे घटिया ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। इस घटना से एक बड़ा सबक यही मिलता है कि सड़क पर हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए।