Viral Video: सिर में पट्टी बांधकर और लंगड़ाते हुए दोस्त की शादी में पहुंचा लड़का, पेश की दोस्ती की नई मिसाल
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का, जिसके हाथों में प्लास्टर है और चेहरा पट्टियों से ढंका हुआ है। शादी समारोह में स्टेज तक पहुंचता है। वह खुद से खड़ा भी नहीं हो पा रहा होता, इसलिए कुछ लोग उसे सहारा देकर स्टेज तक ले जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे अलग और अतरंगी वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है और हम भारी मात्रा में उस रील या फिर वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा करते हैं क्योंकि ऐसे वीडियोज दोस्ती की नई मिसाल पेश करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको आज की इस खबर में बताने जा रहे हैं। दोस्ती को सबसे मजबूत रिश्ता यूं ही नहीं कहा जाता। जब बात होती है बचपन के दोस्त की शादी की तो हर कोई चाहता है कि उस खुशी के मौके का हिस्सा बने। लेकिन सोचिए अगर कोई गंभीर रूप से घायल हो और अस्पताल में भर्ती हो तो क्या वह शादी में शरीक हो पाएगा? अधिकतर लोग शायद इससे इनकार करेंगे। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो एक अलग ही कहानी बयां करता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का, जिसके हाथों में प्लास्टर है और चेहरा पट्टियों से ढंका हुआ है। शादी समारोह में स्टेज तक पहुंचता है। वह खुद से खड़ा भी नहीं हो पा रहा होता, इसलिए कुछ लोग उसे सहारा देकर स्टेज तक ले जाते हैं। एक व्यक्ति उसकी यूरिन बैग पकड़े हुए है तो दूसरा कंधे का सहारा दे रहा है। हालांकि, तकलीफों के बावजूद, वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, "दोस्त की शादी में मस्ती।" जिससे यह साफ होता है कि घायल लड़के अपने खास दोस्त की शादी में किसी भी हालत में पहुंचना चाहता था और वह पहुंचा भी।
विज्ञापन विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
अब तक इस वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है और तमाम यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने लिखा, "मेरी तो हंसी रुक नहीं रही," तो किसी ने मजाक में कहा, "मैं तो समझा था कि अब डांस भी करेगा।" एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा, "भाई ये सब चोटें सच में लगी हैं ना?" लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती किसी भी हालत की मोहताज नहीं होती। चाहे शरीर घायल हो या चलने की ताकत न हो। अगर दिल में दोस्ती सच्ची हो, तो कोई भी दूरी या तकलीफ आड़े नहीं आती।