फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A biker's head came under the wheels of a bus and he was about to die but what happened next Video Viral

Viral Video: बस के पहिए के नीचे आया बाइक सवार का सिर और जाने वाली थी जान, फिर जो हुआ.. मंजर देख कांप जाएगी रूह

Wed, 12 Nov 2025 02:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Nov 2025 02:42 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि एक बस धीरे-धीरे सड़क के मोड़ से निकल रही होती है। दूसरी ओर, एक बाइक सवार भी उसी दिशा में अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ रहा होता है। दोनों के बीच बस कुछ सेकंड का फासला होता है, लेकिन उसी पल बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है।

विज्ञापन
A biker's head came under the wheels of a bus and he was about to die but what happened next Video Viral
हेलमेट की वजह से बची जान - फोटो : एक्स@CensoredTube

विस्तार

सड़क हादसे कब, कहां और कैसे हो जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं होता। एक छोटी-सी चूक कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बना देती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं। वीडियो में एक बाइक सवार की जान बाल-बाल बच जाती है और उसका हेलमेट असली हीरो बनकर सामने आता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि एक बस धीरे-धीरे सड़क के मोड़ से निकल रही होती है। दूसरी ओर, एक बाइक सवार भी उसी दिशा में अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ रहा होता है। दोनों के बीच बस कुछ सेकंड का फासला होता है, लेकिन उसी पल बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है। वह फिसलकर बस के पिछले हिस्से के बेहद करीब जा गिरता है। हालत ऐसी हो जाती है कि उसका सिर लगभग बस के पिछले पहिये के नीचे पहुंच जाता है। यह नजारा इतना डरावना है कि कोई भी देखे तो दिल दहल जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बची जान
लेकिन शुक्र है कि उस शख्स ने हेलमेट पहना हुआ था। बस का पिछला टायर सीधे हेलमेट पर चढ़ जाता है और कुछ पल के लिए ऐसा लगता है मानो हादसा हो चुका है। हेलमेट पहिये में फंस जाता है, लेकिन सिर को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचता। इसी बीच, बस ड्राइवर को कुछ गड़बड़ होने का अहसास होता है और वह तुरंत बस रोक देता है। जैसे ही बस थोड़ा पीछे हटती है, बाइक सवार किसी तरह खुद को खींचकर बाहर निकाल लेता है।

हेलमेट की वजह से बची जान
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सड़क पर मौजूद लोग तुरंत दौड़कर उसकी मदद करते हैं। वो शख्स डर के मारे हांफने लगता है, लेकिन जिंदा होने की राहत उसके चेहरे पर साफ झलकती है। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है, लेकिन उसकी जान बच जाती है। वो भी सिर्फ एक हेलमेट की वजह से। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक ही बात कह रहे हैं, “हेलमेट हो तो जान है।” यूजर्स इस वीडियो को दूसरों के लिए एक चेतावनी की तरह शेयर कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “अगर इस व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना होता तो आज शायद ये जिंदा नहीं होता।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये हादसा सड़क सुरक्षा के महत्व को बताने के लिए काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed