फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth who had gone to see fair in Siwan was found dead in bush; Fear of murder for playing song in orchestra

Bihar: मेला देखने गए युवक का शव झाड़ी में मिला; आर्केस्ट्रा में गीत बजाने को लेकर जताई जा रही हत्या की आशंका

Mon, 11 Sep 2023 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Sep 2023 04:47 PM IST
सार

Bihar Crime: सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गांव में मेला देखने के दरम्यान पुरानी दुश्मनी के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Youth who had gone to see fair in Siwan was found dead in bush; Fear of murder for playing song in orchestra
जीबी नगर तरवारा थाना, सीवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में मेला देखने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव झाड़ी में मिला है। परिजनों ने आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर के हत्या किए जाने की आशंका जताई है। यह मामला जीबी नगर तरवारा क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हकमा ईंट उद्योग के बगल में घनी झाड़ी के पास एक गड्ढे में एक युवक का शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव पर आंख, चेहरे और गर्दन सहित पूरे शरीर में चोट के निशान बताए जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण बता रहे हैं कि हत्या कर झाड़ी में शव फेंका गया है। मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन


आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर हत्या?
बताया जा रहा है कि दीन दयालपुर गांव निवासी उपेंद्र राम नामक युवक बीती रात तरवारा थाना क्षेत्र के हकमा गांव में महावीरी अखाड़ा का मेला देखने गया था। गांव वालों ने बताया कि वहां आर्केस्ट्रा भी चल रहा था और उस आर्केस्ट्रा में फरमाइश गीत बजाने को लेकर के कुछ लोगों में मारपीट हुई थी। उसके बाद मृतक उपेंद्र राम की हत्या कर बदमाशों ने हकमा ईंट उद्योग के पास झाड़ी में उसके शव को फेंक दिया। घटना का पता लगने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि गांव में मेला देखने के दरम्यान पुरानी दुश्मनी के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed