{"_id":"61a2e8f08eb9006e7222eed9","slug":"youth-murdered-due-to-love-affair-in-madhubani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मधुबनी में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में बेटे को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मधुबनी में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में बेटे को मारा
Sun, 28 Nov 2021 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:56 AM IST
सार
मृतक के परिजनों का कहना है कि रात में ही आरोपियों ने विकास को अपने साथ आम के बगीचे में ले गए। वहां पर उसे गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी में आपसी रंजिश की वजह से युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिले के मंगरौना गांव में शुक्रवार की देर रात विकास कुमार ठाकुर का शव मिला। गुरुवार को पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में विकास कुमार अपनी प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गए थे। लड़की के घरवालों ने विकास कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था। हालांकि, एक सप्ताह के भीतर दोनों घर लौट गए थे। गांव में इसको लेकर एक बार पंचायत भी बैठी थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। समझौते के बाद से मामला शांत चल रहा था। 26 नवंबर की रात खेत में पानी बहाने को लेकर उसी पक्ष से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला शव
मृतक के परिजनों का कहना है कि रात में ही आरोपी विकास को अपने साथ आम के बगीचे में ले गए। वहां पर उसे गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। विकास जब घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब 11:30 बजे विकास का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन