फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth beaten to death over land dispute in Rohtas

बिहार में नहीं थम रहा अपराध: रोहतास में युवक की पीट-पीट कर हत्या, गांववालों ने लगाया जाम

Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 10:09 PM IST
सार

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां रोहतास जिले में रविवार को एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जिससे नाराज गांववालों ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर  जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Youth beaten to death over land dispute in Rohtas
पीट-पीट कर युवक की हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धनकड़ गांव में रविवार को संपत्ति विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय वकील राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मकान बनाने के पुराने विवाद के कारण हत्या की गई है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनकड़ गांव में दो परिवारों में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था । उसी भूमि पर मकान बनाने को लेकर दोपहर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद मामला लाठी-डंडों तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस विवाद में वकील राम को गंभीर चोट आई, जिसे लेकर उसके परिजन सदर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना से आक्रोशित परिजनों और गांववालों ने सासाराम के पोस्टऑफिस चौक पर जाम लगा दी। गांववालों के विरोध की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गांव वाले उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि गांव के दबंगों के द्वारा हत्या की गई है। गांव में पुलिस पोस्ट भी है, लेकिन फिर भी कोई नहीं आया। विरोध के दौरान गांववालों ने पोस्ट ऑफिस चौक पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed