फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man lost lakhs of rupees in order to order Bluetooth devices online in Sitamarhi

Bihar News: ब्लूटूथ डिवाइस मंगाने के चक्कर में गंवाई भारी रकम; साइबर अपराधी ने ऐसे चूना लगाया

Sun, 04 Jun 2023 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Jun 2023 08:37 PM IST
सार

पीड़ित दीपमोहन प्रसाद ने बताया कि उसने कॉल पर व्यक्ति द्वारा बताए गए ऐप को डाउनलोड कर लिया। ऐप डाउनलोड करने के बाद ही ब्लूटूथ का पैसा खाते से निकल गया। इसके ठीक एक दिन बाद उसके एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर अपराधी ने लगभग पौने तीन लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Young man lost lakhs of rupees in order to order Bluetooth devices online in Sitamarhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक को ऑनलाइन ब्लूटूथ डिवाइस मंगवाना महंगा पड़ गया। यह घटना जिले के पुपरी की है। जहां नगर परिषद जनकपुर रोड झझिहट निवासी दीपमोहन प्रसाद के खाते से साइबर बदमाशों ने पौने तीन लाख का चूना लगा दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि वह ऑनलाइन वीएलई बाजार की साइट पर सात हजार एक सौ रुपये का ब्लूटूथ ऑडर किया था। ऑर्डर का भुगतान करने के बाद भी सामान की डिलीवरी नहीं हुई। उसके बाद कॉल करने पर साइबर अपराधी ने बड़ा चकमा दे दिया। साइबर अपराधी ने दीपमोहन प्रसाद के एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खाता से दो लाख, 73 हजार 999 रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दीपमोहन प्रसाद ने स्थानीय थाने में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित दीपमोहन प्रसाद ने बताया कि उसने ब्लूटूथ के लिए वीएलई बाजार को सात हजार एक सौ रुपये का पेमेंट किया था। दो महीने तक ब्लूटूथ की डिलीवरी नहीं होने पर उसने फोन से संपर्क करना चाहा तो नंबर बंद पाया। फिर 30 मई को गूगल पर से वीएलई बाजार का नंबर लेकर बात की तो ऑर्डर मिल जाने का भरोसा दिलाते हुए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन


दीपमोहन प्रसाद ने बताया कि उसने कॉल पर व्यक्ति द्वारा बताए गए ऐप को डाउनलोड कर लिया। ऐप डाउनलोड करने के बाद ही ब्लूटूथ का पैसा खाते से निकल गया। इसके ठीक एक दिन बाद उसके एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर अपराधी ने लगभग पौने तीन लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed