फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Yoga Guru Baba Ramdev says take proper care of himself by doing yoga

लालू यादव की जमानत पर बाबा रामदेव बोले- योग करके रखें अपनी सेहत का ख्याल

Fri, 11 May 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Updated Fri, 11 May 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Yoga Guru Baba Ramdev says take proper care of himself by doing yoga
baba-ramdev
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 6 महीने की अंतरिम जमानत दी है। इस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोर्ट ने लालू को राहत दी है इसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं साथ ही कहा कि वह इन दिनों योग करके अपनी सेहत का ख्याल रखें। 
विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिकित्सा आधार पर 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें जमानत ऐसे समय पर मिली है जब शनिवार को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

 

तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां पटना में जोर-शोर से चल रही है

Yoga Guru Baba Ramdev says take proper care of himself by doing yoga
lalu
इससे पहले तीन दिन की पैरोल पर लालू यादव गुरुवार को देर शाम से रांची से पटना पहुंचे। जहां उनसे मिलने के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था। गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े मामलों में लालू फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं।

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां पटना में जोर-शोर से चल रही है। बुधवार की रात मेंहदी की रस्म का आयोजन किया गया। लालू को पैरोल दिए जाने पर काफी दिनों से अटकलें लग रहीं थी। सुबह खबर आई की उन्हें पैरोल नहीं दी जा रही है लेकिन दोपहर होते होते पता चला कि लालू को तीन दिन के लिए जेल से रिहा कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के शादी समारोह में शामिल होने का हवाला देते हुए लालू ने बीते सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष 10 मई से 14 मई तक की पैरोल के लिए आवेदन दिया था। तेज प्रताप यादव और राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई शनिवार को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed