{"_id":"5af56d8f4f1c1bd2408b4638","slug":"yoga-guru-baba-ramdev-says-take-proper-care-of-himself-by-doing-yoga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव की जमानत पर बाबा रामदेव बोले- योग करके रखें अपनी सेहत का ख्याल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव की जमानत पर बाबा रामदेव बोले- योग करके रखें अपनी सेहत का ख्याल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Updated Fri, 11 May 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
baba-ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 6 महीने की अंतरिम जमानत दी है। इस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोर्ट ने लालू को राहत दी है इसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं साथ ही कहा कि वह इन दिनों योग करके अपनी सेहत का ख्याल रखें।
बता दें कि हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिकित्सा आधार पर 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें जमानत ऐसे समय पर मिली है जब शनिवार को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Yoga Guru Ramdev visits Lalu Prasad Yadav at the latter's residence in Patna. Ramdev says,"Firstly I congratulated Lalu Ji on being granted bail for six weeks and asked him to take proper care of himself by doing yoga." #Bihar pic.twitter.com/v4ocUdaOGZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 11, 2018
तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां पटना में जोर-शोर से चल रही है
lalu
इससे पहले तीन दिन की पैरोल पर लालू यादव गुरुवार को देर शाम से रांची से पटना पहुंचे। जहां उनसे मिलने के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था। गौरतलब है कि चारा घोटाला से जुड़े मामलों में लालू फिलहाल जेल की सजा काट रहे हैं।
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी की तैयारियां पटना में जोर-शोर से चल रही है। बुधवार की रात मेंहदी की रस्म का आयोजन किया गया। लालू को पैरोल दिए जाने पर काफी दिनों से अटकलें लग रहीं थी। सुबह खबर आई की उन्हें पैरोल नहीं दी जा रही है लेकिन दोपहर होते होते पता चला कि लालू को तीन दिन के लिए जेल से रिहा कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के शादी समारोह में शामिल होने का हवाला देते हुए लालू ने बीते सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष 10 मई से 14 मई तक की पैरोल के लिए आवेदन दिया था। तेज प्रताप यादव और राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई शनिवार को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।