फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women's Hockey India: India became the winner by defeating South Korea rajgir news

Women's Hockey India : दक्षिण कोरिया को हराकर भारत फिर विजेता, इन खिलाड़ियों ने किया आक्रामक प्रदर्शन

Tue, 12 Nov 2024 10:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Nov 2024 10:53 PM IST
सार

Expert Opinion : बिहार में महिलाओं की हॉकी का एशियाई महाकुंभ हो रहा है। आज फिर भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया। हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं कमेंटेटर योगेश कुमार ने 'अमर उजाला' के लिए लिखी बेबाक बातें...

विज्ञापन
Women's Hockey India: India became the winner by defeating South Korea rajgir news
राजगीर में चल रहा एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेहतरीन तालमेल और बॉल कंट्रोल के दम पर भारत ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन बार के विजेता दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। इस उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले के पहले और दूसरे क्वार्टर में भारत ने नियंत्रण बनाए रखा, जबकि तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने दबदबा बनाया। मैच की शुरुआत में ही संगीता ने रिवर्स स्टिक से गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में दीपिका ने एक और गोल कर भारत को दो गोल की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी करते हुए भारत को दबाव में डाला। अंतिम क्वार्टर में दीपिका ने पेनाल्टी स्ट्रोक से निर्णायक गोल किया, जिससे भारत ने मैच में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने किया आक्रामक खेल का प्रदर्शन 
भारतीय टीम ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और पोजिशनिंग का प्रदर्शन किया, जबकि कोरियाई रक्षा पंक्ति ने अनुशासित खेल दिखाया। भारतीय टीम का गेंद पर 63% नियंत्रण रहा और उन्होंने 11 बार गोल पर निशाना साधा। हालांकि, पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में टीम असफल रही। दोनों टीमों ने आक्रामक और खुला खेल खेला, जिससे मुकाबला दिलचस्प बना रहा। भारतीय टीम को संगीता के रूप में एक शानदार फिनिशर खिलाड़ी मिली हैं, जिनमें स्पीड और स्किल दोनों हैं। दीपिका, प्रीति, ब्युटी और नवनीत ने भी आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। कोरियाई गोलकीपर किम इयुनजी ने कई शानदार बचाव किए, जिससे भारतीय टीम को संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन


भारतीय टीम को इन बातों पर देना होगा ध्यान 
भारतीय टीम को और अनुशासित होकर खेलना होगा। रफ टेकलिंग के कारण कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर और पेनाल्टी स्ट्रोक मिले, जिसका फायदा उन्होंने उठाया। मैच के दौरान भारत के तीन खिलाड़ियों को कार्ड मिले। दीपिका, संगीता, ब्युटी, और सोनेलिता के कुछ शॉट गलत निशाने के कारण गोल में नहीं बदल सके। भारतीय टीम को पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने, थ्री डी स्किल और एरियल पास का अधिक उपयोग करने पर ध्यान देना होगा। अनुभवी प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम में सुधार की उम्मीद है। इस जीत ने भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाया है, जिसका लाभ अगले मैच में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed