फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women's ACT Hockey: Second day of Asian Hockey Champions Trophy, match between Japan and Thailand

Women's ACT Hockey : एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे दिन भारत ने कोरिया को पछाड़ा, जीत दर्ज

Tue, 12 Nov 2024 05:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

Women's Hockey India: पहले दिन के मैच में जापान और दक्षिण कोरिया की टीम बराबरी पर रहीं। चीन और भारत ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। दूसरे क्वाटर में भारत ने दूसरा गोल किया है। इस तरह कुल स्कोर में भारत का 2 और कोरिया 0 पर है, खेल जारी है।

विज्ञापन
Women's ACT Hockey: Second day of Asian Hockey Champions Trophy, match between Japan and Thailand
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार वूमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024, खेल के दूसरे दिन पहले मुकाबले में जापान एवं थाईलैंड एक-एक का स्कोर कर बराबरी पर रही। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में चीन और मलेशिया आमने-सामने थी, जिसमें चीन ने 5-0 से मलेशिया को मात दे दी। दूसरे दिन का आखिरी मुकाबला भारत बनाम दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 3 और दक्षिण कोरिया ने 2 गोल दागे, इस प्रकार टीम इंडिया विजयी हुई। 

विज्ञापन


भारत और दक्षिण कोरिया के बीच हुए मुकाबला के दौरान पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। आज हुए तीन मुकाबलों में 3 खिलाड़ी भी चोटिल हो गए इनमें भारत, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड के खिलाड़ी शामिल है। भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि आज हम लोगों ने आज काफी अच्छा स्ट्रगल किया। मैं तो काफी अच्छे तरीके से हैंडल किया गया। लास्ट क्वार्टर में हमने प्रति 20 टीम पर प्रेशर डाला और इस वजह से हमें एक गोल प्राप्त हुआ। पहले हाफ तक टीम इंडिया दो गोल कर चुकी थी। लेकिन थर्ड क्वार्टर में साउथ कोरिया की टीम ने भी दो गोल किए। लेकिन फिर भी हम लोगों ने हार नहीं मानी और संघर्ष कर मैच को जीता है। तीन-चार गोल आज मिस जरूर हुए हैं लेकिन इसके बावजूद हम लोगों ने हार नहीं माना और मैच में लगातार बने रहे और फोर्थ क्वार्टर में हमने गोल कर मैच को अपने पक्ष में किया।
विज्ञापन


नालंदा के राजगीार खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन के दो मैच में जापान और चीन ने बाजी मारी। मंगलवार को पहला मुकाबला जापान और थाईलैंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहले हाफ में थाईलैंड ने एक गोल से बढ़त बना ली है। इसके बाद जापान की टीम ने अपना खाता खोला। पहला मैच थाईलैंड और जापान के बीच हुआ। एक-एक की बराबरी पर खत्म जापान और थाईलैंड के बीच दूसरा मुकाबला खत्म हुआ। दोनों ही टीम ने एक-एक गोल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम दर्शकों से हुआ भरा हुआ है। दूधिया रौशनी में मुकाबला शुरू हुआ।इधर, दूसरा मुकाबला मलेशिया और चाइना के बीच शुरू हो चुका है। तीसरे क्वार्टर तक चाइना ने दो गोल की बढ़त बना ली है। मलेशिया का अब तक तक खाता भी नहीं खुला। चाइना ने पांच गोल दाग कर मैच को अपने नाम कर लिया है। भारत और कोरिया के राष्ट्रगान के बाद दिन का तीसरा मुकाबला शुरू हो गया। भारत ने तीसरे मिनट में ही पहला गोल किया। भारत 1 और कोरिया 0 पर है और खेल अभी जारी है।

हॉकी इंडिया ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। जहां उसने 4-0 से बड़ी जीत हासिल की। ऐतिहासिक शहर राजगीर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपने आक्रामक खेल और मजबूत रक्षात्मक रणनीति से मलेशिया को हर मोर्चे पर पछाड़ दिया। संगीता कुमारी ने 8वें और 55वें मिनट में दो गोल किए। जबकि प्रीति दुबे (43’) और उदिता (44’) ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम को तीन महत्वपूर्ण अंक मिले, जिससे वह टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed