{"_id":"99a39312-ae5d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"women-killed-for-dowry-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में दहेज के लिए एक युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में दहेज के लिए एक युवती की हत्या
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Apr 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वैशाली जिले में एक युवती को देहज के लिए जिंदा जलाकर मार देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जिले में करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में शुक्रवार सुबह दहेज के लिए एक 22 वर्षीय महिला की जिंदा जला दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुगी देवी को उसके ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन, टीवी एवं साईकिल नहीं देने के कारण प्रताड़ित किया करते थे।
इसी को लेकर शुक्रवार सुबह घर में ही उसके पति, सास और ससुर ने उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद महिला को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतका के पति राजू पासवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार के अन्य सदस्य फरार है।