फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman stripped naked in suspicion of murder of a youth in bihar

बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, तेजस्वी का नीतीश पर तंज- 'नैतिक बाबू' इस्तीफा देंगे?

Tue, 21 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 21 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Woman stripped naked in suspicion of murder of a youth in bihar
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार को लापता हुए 19 वर्षीय विमलेश शाह का शव सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के नजदीक बरामद होने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि शाह के गांव दामोदरपुर के लोगों ने उसका शव बरामद होने के बाद रेड लाइट एरिया में रहने वालों पर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में कई दुकानों में आग लगा दी और कई लोगों की पिटाई की। उग्र ग्रामीणों ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। इस दौरान महिला की पिटाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ ने पास से गुजर रही ट्रेन पर भी पथराव किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को हिंसा पर उतारू लोगों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। भीड़ की ओर से भी गोलीबारी की गयी । उन्होंने वहां स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के साथ भीड़ में शामिल लोगों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब इस मामले में भाई की मौत के सदमे में बहन ने भी दम तोड़ दिया है। इस मामले में जुड़े 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर एक खबर के मुताबिक घटना के बाद 8 पुलिस कर्मियों के सस्पेंड कर दिया गया है। 

आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी ट्वीट में लिखा, "नीतीश जी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गयी। नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगी जल्दी से राजभवन पहुंचिये।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed