फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman died in boarded shramik special train while going to katihar from ahmedabad allegedly due to lack of food and water

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में ढाई साल के बच्चे की मां की मौत, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Thu, 28 May 2020 10:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
woman died in boarded shramik special train while going to katihar from ahmedabad allegedly due to lack of food and water
मां के शव पर रखी चादर खींचता बच्चा - फोटो : पीटीआई

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की यह तस्वीर रूह कंपाने वाली है। ढाई साल का यह बच्चा जो उस चादर से खेल रहा है जिससे उसकी मां का शव ढका गया है। इस बच्चे को क्या मालूम कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। वह तो बार-बार उस चादर को खींचने में ही व्यस्त है कि मां उठती क्यों नहीं... अब तो उठ जाओ मां। गुरुवार को इसे लेकर पटना हाईकोर्ट ने स्वत: ज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा। 

विज्ञापन


राजद नेता तेजस्वी यादव के सहयोगी संजय यादव ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है कि चार दिन ट्रेन में भूखे-प्यासे रहने के कारण महिला की मौत हो गई। यादव ने सवाल उठाया कि ट्रेनों में हुई इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? हालांकि जीआरपी के अनुसार मृतका की बहन का कहना है कि महिला बीते एक साल से बीमार थी और उसकी मौत भोजन या पानी की कमी की वजह से नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो वादों और दावों की पोल खोल रहा है। मृतक महिला का नाम अरवीना खातून (35) था, जो कटिहार की रहने वाली थी। वह अपनी बहन और जीजा के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से बिहार आ रही थी। बीते रविवार को उनकी ट्रेन चली थी। 

लेकिन, ट्रेन में भोजन और पानी न मिल पाने की वजह से महिला की हालत खराब होने लगी। सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास महिला की ट्रेन में ही मौत हो गई। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दोपहर तीन बजे जब ट्रेन पहुंची तब रेलवे पुलिस ने शव को उतार कर प्लेटफॉर्म पर रखा। यह तस्वीर भी तभी की है। 

'भोजन-पानी की कमी नहीं बल्कि बीमारी से हुई मौत'

रेलवे पुलिस के मुताबिक घटना 25 मई की है। मधुबनी में महिला की मौत हो गई थी। जीआरपी के अनुसार महिला की बहन ने बताया है कि उसकी मौत भोजन या पानी की कमी की वजह से नहीं हुई बल्कि महिला पिछले एक साल से बीमार थी, लेकिन मृत्यु का सही कारण डॉक्टर ही बता सकेंगे।  

वहीं, मुजफ्फरपुर के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि इस बात की सूचना मिली है कि 25 मई को एक महिला की चलती ट्रेन में मौत हो गई। वह कटिहार जा रही थी और उसका शव मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। ट्रेन में भोजन या पानी की कोई कमी नहीं है। 
 


 

इसी स्टेशन पर चार साल के बच्चे की भी हुई थी मौत

बता दें कि लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न भागों में फंसे प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उनके घर पहुंचाया जा रहा है। ट्रेन में खाना-पानी न मिलने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। इससे पहले मुजफ्फरपुर स्टेशन पर सोमवार को ही चार साल के एक बच्चे की भी गर्मी और खाना न मिलने से मौत हो गई थी। 

वहीं, पटना हाई कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बिहार सरकार से जवाब मांगा है कि इस तरह की घटना आखिर कैसे घटित हो जाती है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed