फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman beating in front of police in bihar

एसपी के सामने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

Sat, 19 Jul 2014 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 19 Jul 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
Woman beating in front of police in bihar

बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के गृह जिले जहानाबाद में दबंगों द्वारा एसपी के सामने ही एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दबंगों ने महिला के निजी अंग को भी चोट पहुंचाई जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

पीड़िता का इलाज पटना के पीएमसीएच अस्पताल में किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा में भी यह मामला गूंजा। मुख्यमंत्री मांझी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस गाड़ी से खींचकर पिटाई

Woman beating in front of police in bihar

घटनाक्रम के मुताबिक, बुधवार देर रात जहानाबाद टाउन थाना क्षेत्र के निजामदीपुर गांव में अपहरण और हत्या के आरोप में राजद कार्यकर्ता संगीता सिंह के घर पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया।

दबंगों ने पहले संगीता के करीबी मुन्ना सिंह की जमकर पिटाई की। इसके बाद रात एक बजे संगीता को घर से खींचकर बाहर लाए और उसे पीटना शुरू कर दिया।

मामले की नजाकत भांप घटना स्थल पर पहुंचे जहानाबाद के एसपी राजीव कुमार ने जब संगीता को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो दबंगों ने पुलिस गाड़ी से संगीता को खींच लिया और उसे निर्वस्त्र कर लातों से पिटाई करने लगे। एसपी के सामने ही उसके निजी अंगों को चोट पहुंचाई।

मामले की जांच के आदेश

Woman beating in front of police in bihar

संगीता और मुन्ना सिंह को गंभीर स्थिति में आधी रात बाद जहानाबाद से पीएमसीएच रेफर किया गया है। यहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बिहार विधानसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा ने सदन के बाहर और भीतर इस मुद्दे को उठाया।

मुख्यमंत्री मांझी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed