फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Will Tejashwi and Chirag save their father's legacy in bihar election

तेजस्वी व चिराग के सामने पिता की विरासत बचाने की चुनौती

Wed, 21 Oct 2020 01:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Will Tejashwi and Chirag save their father's legacy in bihar election
नीतीश कुमार, चिराग पासवान, तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala

इस बार के बिहार चुनाव में दो दिग्गज राजनीतिक घरानों यादव और पासवान की क्षमता की भी जांच होगी। इन दोनों परिवारों के वंशज अपने-अपने पिता की अजेय विरासत को बचाए रखने के लिए भीषण चुनावी जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य में पांच दलों के महागठबंधन का संचालन करने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दो साल उपमुख्यमंत्री रहे, लेकिन पहली बार अपने करिश्माई पिता के बिना चुनाव का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन



दूसरी ओर हैं चिराग पासवान, जिनके पिता रामविलास पासवान ने अपने जीवित रहते ही लोजपा की कमान उन्हें सौंप दी थी। अपने पिता और बिहार में दलितों के बड़े नेता रामविलास पासवान के सलाहकार रहे चिराग उनकी गैरमौजूदगी में अकेले ही नाव खींच रहे हैं। गौरतलब है कि रामविलास का हाल ही में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुई से  मौजूदा सांसद चिराग के सामने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिनका हर दल में कोई न कोई दोस्त था। ऐसे में लोजपा अब बिहार में एनडीए का हिस्सा भी नहीं है। हालांकि चिराग नीतीश कुमार के कट्ट आलोचक हैं, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्के समर्थक हैं और खुद को उनका हनुमान बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed