फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Will Nitish Kumar Be Next PM Candidate Of India, Tejashwi Yadav Interview PTI Today Replied

Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार होंगे विपक्ष के पीएम उम्मीदवार ? तेजस्वी यादव ने दिया जवाब

Sun, 21 Aug 2022 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Aug 2022 03:11 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि विपक्ष द्वारा विचार किया जाता है, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Will Nitish Kumar Be Next PM Candidate Of India, Tejashwi Yadav Interview PTI Today Replied
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook@Tejashwi Yadav

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उभरने की चर्चा को लेकर राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जवाब दिया है। तेजस्वी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि विपक्ष द्वारा विचार किया जाता है, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में नीतीश कुमार की छवि बहुत अच्छी है इसलिए उनके प्रबल दावेदार होने की पूर्ण संभावना है।
विज्ञापन


तेजस्वी ने विपक्ष के जंगलराज वाले आरोप का दिया जवाब
साक्षात्कार के दौरान जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि विपक्षी पार्टी भाजपा जंगलराज फिर से वापस आने का आरोप लगा रही है। इसपर तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि यह एक थका हुआ प्रवचन है जिसे कि आप रोते हुए भेड़िये की आवाज कह सकते हैं।
विज्ञापन


महागठबंधन सरकार का सत्ता में आना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि जद (यू), राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के एकजुट होने के साथ महागठबंधन सरकार का सत्ता में आना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत है। यह संकेत देता है कि अधिकांश विपक्षी दल देश के सामने भाजपा के आधिपत्य की बड़ी चुनौती को पहचानते हैं, जहां पैसे, मीडिया और (प्रशासनिक) मशीनरी शक्ति के बल पर, वे भारतीय समाज से सभी विविधता को खत्म करने के लिए आतुर हैं। साथ ही राजनीतिक स्पेक्ट्रम से उन्होंने आरोप लगाया। यादव ने कहा कि यह राज्यों के स्तर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों का भी सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा लगातार क्षेत्रीय असमानताओं को नजरअंदाज कर रही: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की कोशिश लगातार क्षेत्रीय असमानताओं को नजरअंदाज करने की रही है। बिहार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन क्या हमें केंद्र से ज्यादा कुछ मिला है? यादव ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय दलों और अन्य प्रगतिशील राजनीतिक समूहों को अपने संकीर्ण लाभ और हानि से परे देखना होगा और गणतंत्र को बचाना होगा। तेजस्वी ने कहा कि अगर हम विनाश को अभी नहीं रोकते हैं तो इसका पुनर्निर्माण करना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed