फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Why did PM Modi roadshow in Range Rover instead of open car pm narendra modi road show

PM Modi Bihar Visit: रेंज रोवर में क्यों बैठे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? पिछला रोड शो खुली जीप में किया था

सार

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद भी कई बार बिहार आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पटना में रोड शो एक खुली जीप में किया था। इस बार बंद रेंज रोवर में उनके बैठे रहने को लेकर सवाल उठ रहा है। 

विज्ञापन
Why did PM Modi roadshow in Range Rover instead of open car pm narendra modi road show
बंद गाड़ी के अंदर से झांकते हुए पीएम मोदी ने अभिवादन किया स्वीकार। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो फिर चर्चा में है। पिछली बार पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनकी गाड़ी में थे। उस समय यह सवाल उठा था कि पीएम मोदी के किनारे सीएम नीतीश कुमार दबे हुए नजर आ रहे हैं। यह विवाद बहुत लंबे समय तक खिंचा था। इस बार पीएम मोदी का पटना रोड शो दूसरी तरह का रहा। एक बार भी वह दिल्ली से आई अपनी अति-सुरक्षित रेंज रोवर गाड़ी से नहीं उतरे। आगे की सीट पर बैठै, लेकिन शीशे के अंदर बंद रहे। गाड़ी धीरे चली, लेकिन दूर रहे लोगों को पीएम का दीदार नहीं हुआ। सिर्फ गाड़ी ही देख सके लोग। तो क्या सुरक्षा कारणों से ऐसा हुआ या कोविड के डर से या मौसम है इसकी वजह?

विज्ञापन


पीएम बनने से पहले पटना में हुए थे धमाके, इस बार भी चेतावनी
गुजरात के सीएम रहते जब नरेंद्र मोदी 2014 में पटना आए थे तो प्रधानमंत्री पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का चेहरा थे। तब पटना के गांधी मैदान में उनकी सभा के दौरान भी आतंकी धमाके होते रहे थे। उसी समय मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और तब से लगातार वह पीएम हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया था। वह रोड शो खुली जीप में था। खतरे की आशंका तब भी थी, लेकिन उतना डर नहीं था। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया तो पीएम मोदी भी निशाने पर बताए जाने लगे। सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर अलर्ट जारी किया था कि आतंकी इस दौरान किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं। संभव है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें सुरक्षित वाहन के अंदर बैठने की ही ताकीद की गई हो। 
विज्ञापन

 

Why did PM Modi roadshow in Range Rover instead of open car pm narendra modi road show
सामने की कतार में खड़े लोगों को ही गाड़ी के अंदर दिखे पीएम मोदी। - फोटो : पीटीआई

हर तरह का हमला झेलने में सक्षम पीएम मोदी की गाड़ी दिल्ली से आई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में भी चलते तो वह एक वाहन के रूप में कई तरह के हमलों से बचा सकती थी, लेकिन खुले में उनपर किसी तरह का खतरा न हो- इसलिए इस बार दिल्ली से पीएम मोदी की रेंज रोवर कार (DL2CAX8624) आई थी। यह गाड़ी साढ़े 7 साल पहले रजिस्टर होने के बावजूद तमाम सुरक्षा संसाधनों से युक्त है। इस संबंध में अधिकारी कुछ बोल तो नहीं रहे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को जिस तरह का अलर्ट था और बिहार के सीमावर्ती जिलों में जिस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, उसे देखते हुए संभव है कि पीएम मोदी को सुरक्षित गाड़ी में ही यात्रा करने की सलाह दी गई हो।

भीषण गर्मी में घंटों खड़े रहे लोग पीएम का चेहरा नहीं देख पाने पर मायूस हुए
गुरुवार को उमस के साथ दिनभर गरमी रही। पटना शहर में शाम के सात बजे भी 33 डिग्री तापमान था। सड़क पर घंटों इंतजार कर रहे लोगों को उम्मीद थी कि वह प्रधानमंत्री मोदी को खुली आंखों से देख सकेंगे, लेकिन उनका काफिला भाजपा कार्यालय के अंदर जाकर ही रुका। पीएम मोदी भाजपा कार्यालय में अंदर जाने के बाद ही गाड़ी से उतरे। एयरपोर्ट के बाहर वह गाड़ी से ही निकले थे और भाजपा दफ्तर के अंदर जाकर ही उतरे, इस कारण रोड शो देखने के लिए वहां से बेली रोड होकर वीरचंद पटेल पथ तक सड़क किनारे खड़े लोगों को पीएम मोदी का चेहरा नहीं दिखा। गाड़ी देखकर संतोष करते हुए लोगों ने खुली आंखों से प्रधानमंत्री को नहीं देख पाने पर मायूसी भी जताई।

कोरोना भी एक कारण, इसी गरमी में पश्चिम बंगाल से सभा कर आए पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की बड़ी सभा को संबोधित करते हुए पटना आए। इस दौरान वहां भी गरमी थी और यहां भी। इसके अलावा कोरोना गाइडलाइन के तहत उनके 100 मीटर के दायरे में आने वालों की भी जांच कराई गई थी। भाजपा कार्यालय में चुनिंदा नेताओं से मुलाकात के बाद पीएम सीधे राजभवन जाएंगे। शुक्रवार को वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे तो सुरक्षा के विशेष इंतजामात के साथ कोविड गाइडलाइन को लेकर भी सख्ती रखी गई है। भाजपा नेताओं ने इसे भी पीएम मोदी के बाहर नहीं आने की एक वजह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed