{"_id":"13f18467a296f63deb218c681d221bad","slug":"who-will-win-bihar-election-see-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसके दम पर मिलेगी बिहार में जीत, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर किसके दम पर मिलेगी बिहार में जीत, देखें वीडियो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के सियासी घमासान में कौन होगा विजेता, किसके सिर सजेगा ताज, इसका अनुमान लगाना इस बार राजनीति के महापंडितों के लिए भी मुश्किल हो रहा है। मुकाबला जबरदस्त ही नहीं दिलचस्प भी है। लालू यादव, नीतीश कुमार और उनका महागठबंधन जीत के लिए जी तोड़ कोशिश में जुट हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं एनडीए में शामिल पार्टियां इस बार भी मोदी के नाम पर नैया पार कर जाने का दम भर रही हैं। सियासत के सारे दांव पेंच खेले जा रहे हैं। क्या होगा इस बार के विधानसभा चुनाव में, हमने सीधे आम लोगों से जानने की कोशिश की है। मेरा बिहार बनाम तेरा बिहार के जरिये हम आपको उनके विचारों से रूबरू करा रहे हैं। इसके लिए हमने दो तरह के लोगों को चुना है एक वो जो कि मूल रूप से बिहार के निवासी है और दूसरा वो जो देश के दूसरे अन्य राज्यों से आते हैं।
विज्ञापन
हर कोई अपने नजरिये से बिहार चुनाव को देख रहे हैं। हमारा ये प्रयास लगातार जारी रहेगा। हर उम्र, हर तबके और हर जाति, धर्म के लोगों को हम इसमें शामिल करेंगे। गद्दी के गदर से जुड़े हर सवाल को समेटने की होगी कोशिश, टटोलते रहेंगे जनता की नब्ज। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम तक जरूर देखिए मेरा बिहार बनाम तेरा बिहार।
विज्ञापन