Bihar Politics: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम
सियासी गलियारे में आज सुबह से ही हलचल है। सबकी निगाहें लालू परिवार पर टिकी हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या आज विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अपना बंगला खाली करेंगी? क्योंकि भवन निर्माण विभाग ने आज यानी 29 जून तक ही अल्टीमेटम दिया था। जानिए पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस अंतिम बार भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को दिया था। लेकिन, आज दोपहर 12 बजे तक लालू परिवार की ओर से खाली करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया। हां, सुबह में तेजस्वी यादव यहां से निकलकर पोलो रोड वाले सरकारी आवास पर निकल गए। आज भी पिकअप वैन में सामान भरकर ले जाने का सिलसिला जारी है। इधर, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एक साथ कौटिल्य नगर स्थित अपने मकान का निरीक्षण करने गए है। संभावना है आज लालू परिवार बंगला खाली कर दें।
इधर, राबड़ी देवी ने भवन निर्माण में मौजूद सरकारी सामानों की सूची मांगी थी। इसके लिए विभाग को पत्र भेजा गया था। विभाग की ओर से सामानों का आकलन किया जा रहा। सूत्र बता रहे हैं कि 20 साल पहले विभाग ने क्या-क्या सामान आवास पर उपलब्ध करवाए थे? इसकी सूची तैयार करने में काफी परेशानी हो रही है। राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा वाले कब क्या आरोप लगा दें, यह किसे पता? इससे पहले जब तेजस्वी यादव ने पांच देशरत्न मार्ग वाला आवास खाली किया था तो उनपर सरकारी सामानों की चोरी तक का आरोप लगा दिया था गया था। यह गलत था। ऐसा दोबारा नहीं हो, इसलिए भवन निर्माण विभाग की ओर से लिस्ट मांगी गई है।
लालू परिवार ने बना लिया बंगला खाली करने का मन
लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड में रह रहे लालू परिवार ने सरकार की ओर से भेजी गई चार नोटिस के बाद बंगला खाली करने का मन बना ही लिया है। बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी हटा लिए हैं। पिछले दो दिनों से सामान भी पिकअप वैन में भरकर तेजस्वी यादव के आवास और कौटिल्य नगर स्थित आवास पर भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोटिल्य नगर वाले मकान का काम अंतिम चरण में है। यह पूरी होते ही लालू परिवार यहां शिफ्ट कर जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड में राबड़ी देवी को आवास आवंटित किया गया है। लेकिन, अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि लालू परिवार वहां जाए।
भवन निर्माण विभाग ने क्या कहा?
भवन निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि 25 नवंबर 2025 को विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राबड़ी देवी को दूसरा सरकारी आवास नया, 39 हार्डिंग रोड में आवंटित कर दिया था। सर्कुलर रोड स्थित बंगला संख्या-10 को मंत्री नंद किशोर राम के नाम आवंटित किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि नए आवंटन के बावजूद बंगला अब तक खाली नहीं किया गया है। इसी को लेकर भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को चार बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन, अब तक उन्होंने आवास खाली नहीं किया है।
सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?
हाल में ही सीएम सम्राट चौधरी ने इस मामले पर लालू परिवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी संपत्ति किसी की निजी विरासत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि सरकारी बंगला उनकी बपौती है। मां के लिए एक घर और बेटे के लिए दूसरा घर चाहिए। बिहार में राजशाही नहीं, लोकतंत्र चलता है।" मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मां को एक घर चाहिए और बेटे को दूसरा। सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह सरकारी बंगले में नहीं रहे हैं और अपने निजी आवास में ही निवास करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह तभी 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में काम करने के लिए तैयार हुए, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए आग्रह किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.