पश्चिम बंगाल में 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की पार्टी जदयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके कारण राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पार्टी 2021 में 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सीटों की संख्या तय की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बिहार से सटी जेडीयू के प्रभाव वाली सीटों की पहचान भी कर ली गई है।Janata Dal (United) to fight on 75 seats in West Bengal elections in 2021: JD(U) leader Gulam Rasool Balyawi
— ANI (@ANI) December 17, 2020
(file photo) pic.twitter.com/dKuXkkM5rO
झारखंड में भी लड़ चुकी है अलग-अलग चुनाव
पिछले साल झारखंड चुनाव में भी जेडीयू ने अलग चुनाव लड़ा था। केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू पहले भी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ चुकी है और बीजेपी के साथ गठबंधन सिर्फ बिहार में है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
आज बंगाल दौरे पर हैं उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन
उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन गुरुवार को बंगाल दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। वे यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।