{"_id":"66a9cb5d2033e2fdee04bb8f","slug":"weather-today-vehicles-stuck-on-the-way-from-bihar-to-kathmandu-rain-in-nepal-causes-flood-in-bihar-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today : बिहार से काठमांडू के रास्ते पर अटकीं गाड़ियां; नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today : बिहार से काठमांडू के रास्ते पर अटकीं गाड़ियां; नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ की नौबत
Wed, 31 Jul 2024 10:57 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:57 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि लगातार बारिश और कुछ जगहों पर भूस्खलन के कारण वाहनों को शुरू होने में कुछ और समय लगेगा। सड़क नाकेबंदी के कारण काठमांडू में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
नेपाल में बारिश से आवागमन बाधित।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश के कारण मोतिहारी समेत आसपास के इलाकों से निकलने वाली बसें नेपाल में फंस चुकी हैं। काठमांडू जाने वाली कई सड़कों बारिश के पानी होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। कुछ जगहों पर भूस्खलन की बात भी सामने आ रही है। इस कारण पृथ्वी राजमार्ग अंतर्गत धादिंग के गलछी खंड अवरुद्ध हो गया है। अवरुद्ध सड़क को सुचारू करने के लिए निर्माणाधीन सड़क परियोजना के डोजर का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया
पुलिस ने कहा कि लगातार बारिश और कुछ जगहों पर भूस्खलन के कारण वाहनों को शुरू होने में कुछ और समय लगेगा। सड़क नाकेबंदी के कारण काठमांडू में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया है। लोगों से अपील है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकले। प्रशासन द्वारा लगातार बुलेटिन जारी किया जा रहा है। आवागमन सामान्य होने पर चार पहिया वाहन का उपयोग करें।
विज्ञापन
बिहार के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा
इधर, लगातार बारिश बागमती मे भारी बाढ़ से त्रिपुरश्वर, कालीमाटी इत्यादि जगह जलमग्न हो चुके हैं। भारी बारिश के कारण पृथ्वी राजमार्ग फिलहाल बंद है। लैंड स्लाइड की घटना में धादिंग का गलछी खंड अवरुद्ध हो गया है। लगातार भारी बारिश के कारण काठमांडू के चार मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। हाईवे पर आवागमन बंद है। वहीं बागमती और सहायक नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ने से मनोहरा, धोबी खोला, विष्णु मती इत्यादि जगहों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि नेपाल में लगातार बारिश के कारण बिहार के चंपारण, मधुबनी, कोसी और सीमांचल की नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने लगी है। कई इलाकों में बाढ़ के खतरे से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन