फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   weather today and tomorrow weather in bihar weather report, pollution risk and health impact in bihar news

Bihar News: गिरकर 12 डिग्री पर आ चुका है न्यूनतम तापमान; जानें कैसा रहेगा बिहार का मौसम आगे, क्या रखें सावधानी

Wed, 22 Nov 2023 02:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Nov 2023 02:21 PM IST
सार

Bihar Weather News : छठ महापर्व के अंतिम दिन, सुबह वाले अर्घ्य के समय स्वेटर पहनने की नौबत बिहार में कहीं कहीं ही आयी। लेकिन, अब ठंड ठीक से आ गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आ गया है। सावधानी बरतने के लिए जानें पूरी खबर।

विज्ञापन
weather today and tomorrow weather in bihar weather report, pollution risk and health impact in bihar news
बिहार में सुबह कई कई इलाकों में हल्का धुंध देखने को मिला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के तापमान में गिरावट आई है। अहले सुबह और रात में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा रहा है। ग्रामीण इलाकों में तो लोगों ने स्वेटर और कंबल बाहर भी निकाल लिया। पिछले 24 घंटे में बिहार का का सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा। यहां का पारा गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सबसे अधिक गर्म जिला दरभंगा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। साथ पछुआ हवा के प्रभाव के कारण बुधवार को सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, गया का 13 डिग्री, भागलपुर का 17.2 डिग्री, पूर्णिया 15.6, बांका का 14.5 डिग्री, गोपालगंज का 16.1, मोतिहारी का 15 डिग्री, कैमूर 15.3 डिग्री, बेगूसराय का 16.2 डिग्री, भोजपुर 16.1, औरंगाबाद का 13.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने लोगों से सावधान रहने की अपील की
इधर, बदलते मौसम को लेकर डॉक्टर ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। डॉक्टर के अनुसार, सुबह और शाम की ठंड पड़ रही है। थोड़ी सी अनदेखी का असर सेहत पर पड़ रहा है। अस्थमा और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दे रही है। सर्द हवा नाक से होकर अंदर जाने से इस बीमारी के पुराने मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। वहीं एलर्जी के मरीज परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा सर्दी, जुकाम की चपेट में लोग आ जाते हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में चेस्ट व सांस विभाग में तीन-चार दिनों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौसम में यह बरतें सावधानी

  • सुबह और शाम की ठंड से बचें
  • गुनगुना पानी का सेवन करें
  • सांस अस्थमा के मरीज नाक, कान ढक कर रखें, मॉस्क लगाएं
  • तला, ज्यादा मसाला, घी का कम सेवन करें
  • हाथ धोकर भोजन करें
  • सफाई पर ध्यान दें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed