{"_id":"64a3dda7cea3115ffc0bf43f","slug":"water-level-of-bagmati-river-and-adhwara-group-of-rivers-reached-very-close-to-danger-mark-in-sitamarhi-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी; बागमती और अधवारा समूह की नदियां खतरे के निशान के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी; बागमती और अधवारा समूह की नदियां खतरे के निशान के करीब
Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
सार
सीतामढ़ी जिले से गुजरने वाली बागमती नदी और अधवारा समूह की नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। वहीं, बागमती परियोजना के कनिष्ठ अभियंता ललन कुमार ने बताया कि जिले की सभी नदियों का पानी अभी नियंत्रण में है। सभी जगह तटबंध भी सुरक्षित हैं। विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी में लगातार बढ़ रहा नदियों का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले की नदियों के जलस्तर में लगातार दो दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। जिले से गुजरने वाली बागमती नदी और अधवारा समूह की नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच चुकी हैं। बागमती नदी सोनखान, ढेंग और कटौझा में खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, चंदौली और डुब्बाघाट में जलस्तर नीचे जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में अधिक बारिश और जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में कई जगहों पर वृद्धि हो रही है। सोनखान में खतरे के निशान 68.80 से मात्र 0.75 मीटर नीचे बागमती नदी बह रही है। वहीं, ढेंग में खतरे के निशान से 1.35 मीटर और कटौझा में 1.37 मीटर नीचे बागमती नदी है।
विज्ञापन
वहीं, अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। पुपरी में अधवारा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वहीं, सुंदरपुर अधवारा नदी खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे है। सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर बढ़कर 79.30 पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 2.55 मीटर नीचे है। अगले दो दिन अगर बढ़ोतरी में यही स्थिति रही दो जिले में किसी भी समय बाढ़ आ सकती है।
विज्ञापन
बागमती परियोजना के कनिष्ठ अभियंता ललन कुमार ने बताया कि जिले की सभी नदियों का पानी अभी नियंत्रण में है। सभी जगह तटबंध भी सुरक्षित हैं। विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है।
| नदी का नाम | खतरे का निशान | वर्तमान जलस्तर (मीटर में) |
| चंदौली | 59.06 | 56.96 घट रहा |
| कटौझा | 55.00 | 53.63 बढ़ रहा |
| झीम सोनबरसा | 81.85 | 79.30 बढ़ रहा |
| ढेंग बागमती | 71.00 | 69.65 बढ़ रहा |
| सोनाखान | 68.80 | 68.05 बढ़ रहा |
| डूब्बाधार | 61.28 | 59.71 घट रहा |
| अधवारा सुंदरपुर | 61.70 | 58.26 बढ़ रहा |
| अधवारा पुपरी | 55.79 | 51.17 बढ़ रहा |
| लालबेकिया | 71.12 | 69.40 घट रहा |