फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Warranty prisoner escaped by breaking toilet window in Begusarai, was locked in dowry case

Bihar: बेगूसराय में शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हुआ वारंटी कैदी, दहेज प्रथा के केस में था बंद

Sat, 06 May 2023 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 May 2023 06:18 PM IST
सार

छौड़ाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि मोहम्मद चांद रौनक की पत्नी नुसरत खातून ने दहेज प्रथा के मामले में माननीय न्यायलय में एक नालसी वाद दर्ज करवाया थी। न्यायलय ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। छोड़ाही ओपी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान वह फरार हो गया।

विज्ञापन
Warranty prisoner escaped by breaking toilet window in Begusarai, was locked in dowry case
छौड़ाही ओपी थाना से फरार हुआ वारंटी कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में छौड़ाही ओपी थाना से शौचालय की खिड़की तोड़कर एक वारंटी कैदी फरार हो गया। थाने से कैदी फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। साथ ही इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल भी उठने लगे हैं। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फरार आरोपी की पहचान छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के एंजनी गांव निवासी फलक खान के बेटे मोहम्मद चांद रौनक के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद चांद रौनक के ऊपर दहेज प्रथा का केस छौड़ाही थाना में दर्ज हुआ था। इसके बाद छौड़ाही थाने की पुलिस ने उसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर शौचालय में बंद कर दिया था। पुलिस मोहम्मद चांद रौनक को जेल भेजने की तैयारी में थी। अचानक शौचालय के पीछे वाले खिड़की तोड़कर मोहम्मद चांद रौनक फरार हो गया। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी अचानक शौचालय की खिड़की टूटी देख कर आश्चर्यचकित रह गए। उसके बाद से पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से आरोपी मोहम्मद चांद रौनक अभी भी फरार है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


छौड़ाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि मोहम्मद चांद रौनक की पत्नी नुसरत खातून ने दहेज प्रथा के मामले में माननीय न्यायलय में एक नालसी वाद दर्ज करवाया थी। उसके बाद माननीय न्यायलय ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। छोड़ाही ओपी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही उसे पुलिस ने उसे ले जाने की तैयारी की। उसी वक्त थाने के शौचालय की खिड़की टूटी हुई देखी और उसमें बंद चांद रौनक वहां नहीं था। इसकी सूचना थानाध्यक्ष को मिली। फिर तुरंत एक टीम जगह-जगह छापेमारी करने लगी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कैदी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed