फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ward councilor father beaten to death with iron rod

Bihar News: वार्ड पार्षद के पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, दो पक्षों के बीच भिड़ंत से सोनपुर में तनाव

Thu, 28 Dec 2023 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Dec 2023 04:03 PM IST
सार

Bihar News: सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी चक में रास्ता घेरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बदमाशों ने वार्ड पार्षद के पिता की लोहे के राड से पीट पीट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Ward councilor father beaten to death with iron rod
वार्ड पार्षद के पिता की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने एक आदमी की पीट पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड 6 के पार्षद राजीव कौशल के पिता पहाड़ी चक निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अरुण कुमार थे। वहीं मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वार्ड पार्षद राजीव कौशल कुणाल कुमार एवं विजय सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक अरुण कुमार के मौत की खबर से पंचायत में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


क्या था मामला
घटना के संबंध में मृतक के भतीजे कुणाल ने बताया कि संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने हमारे घर के आगे का रास्ता घेर दिया था। गुरुवार की सुबह घेरे हुए रास्ता को हम खाली कर रहे थे। इसी दौरान उक्त सभी लोग लोहे की रॉड लेकर हमपर हमला कर दिया। जिसमें हमारे बड़े पापा अरुण कुमार समेत कई लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद अरुण कुमार को मृत्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
वहीं इस मारपीट में मृतक अरुण कुमार सिंह का भतीजा कुणाल कुमार भी घायल हुआ है। घायल कुणाल ने बताया कि मेरे रास्ते को बंद कर दिया था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाना और हाजीपुर नगर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed