फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   War of supremacy in Bakiya Diara of Katihar: gang war in two groups, fear of death of half a dozen

कटिहार के बकिया दियारा में वर्चस्व की जंग: दो गुटों में गैंगवार, आधा दर्जन की मौत की आशंका

Fri, 02 Dec 2022 06:08 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 02 Dec 2022 06:08 PM IST
सार

कटिहार के बकिया दियारा में दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग और अफरातफरी के आधार पर लोगों ने पुलिस को गैंगवार में आधा दर्जन अपराधियों के मारे जाने की जानकारी दी है, हालांकि अबतक एक ही लाश बरामद हुई है। 

विज्ञापन
War of supremacy in Bakiya Diara of Katihar: gang war in two groups, fear of death of half a dozen
कटिहार गैंगवार में अबतक एक शव बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार के बकिया दियारा में वर्चस्व की लड़ाई खत्म होने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की जानकारी दियारा से होकर गांव और फिर पुलिस तक पहुंच गई। फायरिंग और अफरातफरी के आधार पर कुछ लोगों ने पुलिस को गैंगवार में आधा दर्जन अपराधियों के मारे जाने की जानकारी दी है, हालांकि अबतक एक ही लाश बरामद हुई है।

विज्ञापन

लाश छोड़कर जाते नहीं, घेराबंदी की खबर पर छूट गई
यह क्षेत्र कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है, जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े गैंगवार में अंधाधुंध फायरिंग हुई। बालू पर दौड़-भाग कर भागते लोगों के निशान दिखाते हुए लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से भारी संख्या में अपराधी थे। बरारी पुलिस ने एक शव को बरामद कर लिया है, इसलिए पुलिस इससे अधिक मौतों की संख्या को लेकर फिलहाल अपडेट का इंतजार करने कह रही है। जानकारी के मुताबिक मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो दियारा क्षेत्र में इस तरह का गैंगवार पहले भी हो चुका है। इस बार आधा दर्जन मौतों की आशंका जताते हुए लोग कह रहे हैं कि कोई भी अपने पक्ष के अपराधी की लाश छोड़कर नहीं जाता है, पुलिस के घेराव की जानकारी पर ही भागमभागम में शायद एक लाश छूट गई हो।

विज्ञापन

प्रशासन की कोशिशों के बावजूद किसानों को राहत नहीं
बरारी प्रखंड क्षेत्र में शुरू से ही दियारा क्षेत्र की समस्या अहम रही है। प्रशासन की तरफ से कई कोशिशों के बावजूद यह थम नहीं रहा और इन अपराधियों के तांडव से किसानों को राहत नहीं मिल रही है। ताजा घटना के बाद प्रखंड के दियारा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। कटिहार आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने एक को गोली लगने की पुष्टि की है। फिलहाल तीन थाने की पुलिस घटनास्थल पर स्थिति को काबू करने के लिए तैनात है। कटिहार आरक्षी अधीक्षक के अनुसार, जो भी बातें सामने आएगी उसका अपडेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed