फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wagon Train out of track between ddu and dehri-on-sone near karmnasha station; many train delayed

Bihar News : बिहार-यूपी बॉर्डर के कर्मनाशा स्टेशन के पास हादसा, कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां-तहां अटकी

Mon, 22 May 2023 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 May 2023 10:51 AM IST
सार

हादसे के बाद रेलवे की वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गई। रेलवे की टीम मालगाड़ी को रेलखंड से हटाने में जुट गई। रेलवे की टीम की मानें तो परिचालन सामान्य हो सके, इसके लिए रेल लाइन क्लियर करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Wagon Train out of track between ddu and dehri-on-sone near karmnasha station; many train delayed
बेपटरी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार-यूपी बॉर्डर के कर्मनाशा स्टेशन (कैमूर जिला) बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी ट्रेन बेपटरी हो गई है। इस कारण कई महत्वपूर्व ट्रेनों का परिचालन ठप है। घटना डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पास हुई। सोमवार अहले सुबह 03: 45 बजे KM 639/21/A के पास मालगाड़ी की 2 वैगन बेपटरी हो गई। इस कारण अप-डाउन और रिवर्सल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गई। हालांकि करीब 4 घंटे बाद आवागमन सामान्य हो गई। 

विज्ञापन


रेल लाइन क्लियर करने में जुटी टीम
इधर, सूचना मिलते ही रेलवे की वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गई। रेलवे की टीम मालगाड़ी को रेलखंड से हटा लिया। रेलवे की टीम की मानें तो रेलखंड पर परिचालन जल्द से जल्द सामान्य हो सके इसके लिए मालगाड़ी को हटाने की कोशिश जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। हालांकि, हादसे के बाद रेलवे के गार्ड और ड्राइवर सुरक्षित हैं। फिलहाल रेलवे की टीम रेल लाइन क्लियर करवाया।
विज्ञापन


श्रमजीवी समेत कई महत्वपूर्व ट्रेनें लेट
हादसे के बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों जहां-तहां खड़ा कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। श्रमजीवी एक्सप्रेस पहले ही करीब चार घंटे लेट चल रही है। अब दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और उससे आगे के ट्रैफिक में फंसकर उसका लेट होना तय है। वहीं 22564  जयनगर - उधना अंत्योदय एक्सप्रेस पहले ही साढ़े चार घंटे लेट थी। यह और भी विलंबित हो गई। गनीमत थी कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस कुछ देर पहले ही गुजरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रेलवे का कहना है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के कर्मनाशा स्टेशन पर मालगाड़ी के अवपथन के कारण गाड़ियों का परिचालान बाधित हो गया था। रेलखंड के डाउन लाइन पर  ट्रेनों का आवागमन करीब 8 बजे प्रारंभ हो गई। वहीं रिवर्सल लाइन फिट हो जाने के उपरांत अप लाइन पर  भी ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed