फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Votes in 68 municipal bodies on 28: Election of mayor-deputy of Patna at 1900 booths in 7088, campaign stop

28 को 68 नगर निकायों में वोट: 7088 में 1900 बूथ पर पटना के मेयर-डिप्टी का चुनाव, कल प्रचार नहीं केवल जनसंपर्क

Mon, 26 Dec 2022 08:24 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 26 Dec 2022 08:24 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया है। मंगलवार को प्रत्याशी केवल जनसंपर्क करेंगे। बुधवार 28 दिसंबर को दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में चुनाव होना है।

विज्ञापन
Votes in 68 municipal bodies on 28: Election of mayor-deputy of Patna at 1900 booths in 7088, campaign stop
दूसरा और अंतिम चरण का मतदान 28 दिसंबर को। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया है। मंगलवार को प्रत्याशी केवल जनसंपर्क करेंगे। बुधवार 28 दिसंबर को दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में चुनाव होना है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक 1900 बूथ पटना में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मतदान करेंगे। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है। जहां तक दूसरे चरण के मतदान का सवाल है तो गया जिले के डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही मतदान होगा, शेष सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। शुक्रवार 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। वोटर खुद मतदान संबंधित जानकारी निकाल सकते हैं। इस चरण के लिए नाम वापसी के बाद दूसरे दौर के 14 प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुके हैं। 

विज्ञापन


महिला वोटिंग ज्यादा होने की उम्मीद
कुल मतदाता- 61,94,826 
पुरुष मतदाता- 32,60,259 
महिला मतदाता- 29,34,317 
अन्य मतदाता- 250 

68 सीटों पर सीधे वोटर चुनेंगे मुख्य और उप मुख्य पार्षद
कुल पद- 1665 
वार्ड पार्षद- 1529
उप मुख्य पार्षद- 68
मुख्य पार्षद- 68

प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा
कुल प्रत्याशी- 11,127
पुरुष प्रत्याशी- 5,154 
महिला प्रत्याशी- 5973 

पुरुष प्रत्याशियों में उप मुख्य पार्षद पर ज्यादा जोर
कुल पुरुष प्रत्याशी- 5154 
वार्ड पार्षद प्रत्याशी- 4345
उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 443
मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 366

महिला प्रत्याशियों में मुख्य पार्षद पर ज्यादा जोर
कुल महिला प्रत्याशी- 5973
वार्ड पार्षद प्रत्याशी- 5085
उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 392 
मुख्य पार्षद प्रत्याशी- 496


मतदाता अपनी जानकारी ले सकते हैं इस लिंक के जरिए- 
http://sec.bihar.gov.in/ForPublic/SearchElectroralRollR.aspx
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed