{"_id":"5badb7f3867a55787b02810e","slug":"vishweshwar-ojha-murder-main-eyewitness-kamal-kishore-was-shot-dead-by-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेश्वर ओझा हत्याकांड: मुख्य गवाह कमल किशोर को अपराधियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेश्वर ओझा हत्याकांड: मुख्य गवाह कमल किशोर को अपराधियों ने मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
विशेश्वर ओझा
शाहपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड के मुख्य गवाह का नाम कमल किशोर मिश्र है। वहीं सोनवर्षा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह करनामेपुर थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है और वह हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी कमल किशोर मिश्र पूर्व भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे।
विज्ञापन
ओझा की 12 फरवरी, 2016 को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। ओझा पर भी पहले से 17 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन