{"_id":"6427eef3f6136cab6107cb20","slug":"villagers-protested-by-keeping-dead-body-and-blocked-nh-31-for-two-hours-for-murder-in-khagaria-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया में हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने घंटों जाम रखा NH-31, कहा- गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया में हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने घंटों जाम रखा NH-31, कहा- गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाएंगे
Sat, 01 Apr 2023 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:14 PM IST
सार
खगड़िया में कोयला पंचायत के वार्ड सदस्य बमबम सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने NH-31 को जाम कर दिया। इससे NH-31 पर दो घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, गोगरी SDPO मनोज कुमार के समझाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
एनएच-31 पर शव के साथ बैठे गुस्साए परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया में हत्या के विरोध में शनिवार को अक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-31 को जाम कर प्रदर्शन किया। पसराहा थाना क्षेत्र में कोयला पंचायत के वार्ड सदस्य बमबम सिंह की हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने उसके शव को बीच एनएच पर रख कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पहले बाप को मार डाला और अब बेटे को। ग्रामीण पुलिस प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक शव नहीं उठेगा। नतीजन NH-31 पर दो घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
छह गोलियां मार कर की गई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात को बमबम सिंह, बबलू सिंह के साथ पर पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से बमबम सिंह पर अंधाधुन गोलीबारी कर मौत के घाट उतार दिया। उन्हें पांच से छह गोलियां लगी थीं। उसके बाद इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दरमियान बमबम सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम
बताया जा रहा है कि मछली पालन के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गोगरी SDPO मनोज कुमार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दे कर शव हटाने का अनुरोध किया, तब जाकर जाम खुल पाया।
विज्ञापन
NH-31 जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्री गर्मी से भी परेशान रहे। कोई पेड़ की शीतल छाया तलाश रहा था तो कोई पानी के लिए इधर-उधर भटक रहा था।
Villagers blocked NH 31 for two hours