फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers caught thief in Chhapra accused of snatching bike

Bihar Crime: छपरा में ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, बाइक छीनने का आरोप, लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा

Mon, 12 Sep 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 06:41 AM IST
सार

जो युवक वीडियो में पिटता हुआ दिखाई दे रहा है उसकी पहचान थाना क्षेत्र के नेहरू चौक 44 नंबर ढाला निवासी वोल्टेज कुमार के रूप में हुई है। युवक पर गाड़ी छिनने का आरोप है।

विज्ञापन
Villagers caught thief in Chhapra accused of snatching bike
छपरा में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिहार के छपरा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के को कुछ लोग पीटते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पीटने वाला युवक एक चोर है। ग्रामीणों का आरोप है कि उसने सुनसान सड़क देख एक शख्स से बाइक छीनने की कोशिश की थी। मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


वहीं जो युवक वीडियो में पिटता हुआ दिखाई दे रहा है उसकी पहचान थाना क्षेत्र के नेहरू चौक 44 नंबर ढाला निवासी वोल्टेज कुमार के रूप में हुई है। युवक पर गाड़ी छिनने का आरोप है। गाड़ी छीनने के दौरान युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। वहीं इससे पहले भी कई अपराधों वह लिप्त रह चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी कि शुक्रवार के रात एक शख्स समारोह में सम्मिलित होकर वापस अपने घर आ रहा था तभी सिंगही चंवर के समीप दो बाइक पर सवार चार लोग मोटरसाइकिल और समान को छीनने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार ने तेज-तेज हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो अन्य तीन लूटेरे फरार हो गए एक लुटेरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बना जमकर पिटाई कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक को थाने लेकर आई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed