फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers caught married lover-girlfriend in objectionable condition and handed over to police in Sitamarhi

Bihar: ग्रामीणों ने शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस को सौंपा, पत्नी ने किया हंगामा

Wed, 28 Jun 2023 01:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 Jun 2023 01:30 PM IST
सार

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। फिर गांव के बुजुर्गों के कहने पर दोनों को पुपरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, खबर मिलने पर मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Villagers caught married lover-girlfriend in objectionable condition and handed over to police in Sitamarhi
पुपरी थाना, सीतामढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर दोनों को ही पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुपरी थाना के एक गांव में मंगलवार की रात एक शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद पहले ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। फिर गांव के बुजुर्गों के कहने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने दोनों को मौके पर पहुंची पुपरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा और बच्चे वाले हैं। इसके बावजूद गांव में महिला के घर में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। जानकारी के अनुसार, मो. इसराफिल की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। उसका एक बच्चा भी है। जबकि उसकी प्रेमिका के दो बच्चों की मां है। दोनों में आपसी तालमेल काफी समय से चला आ रहा है। देर रात इसराफिल को उसकी प्रेमिका के घर में देख मुहल्ले के लोगों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। फिर पुलिस को सूचना दे दी, बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला इसराफिल से शादी कर लेने पर आमादा है। वहीं, इसराफिल की बीबी पति की दूसरी पत्नी के बारे में सुनकर मायके से मौके पर पहुंच चुकी है और उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसराफिल की पत्नी ने पुपरी थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने प्रेमिका महिला के पति के आने का इंतजार में सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सभी को एक साथ बैठाने के बाद फैसला किया जाएगा। फिलहाल सभी के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है।

Bihar Hindi News, Sitamarhi Hindi News, married lover girlfriend caught in objectionable condition, wife created ruckus, lover girlfriend locked in room in objectionable condition, lover girlfriend locked in room
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed