फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vikassheel Insaan Party Mukesh Sahani angry on no seats allocated to VIP for Bihar MLC polls 2022

एमएलसी सीट नहीं देने पर भड़के साहनी: बोले- 'हिटलरशाही' नहीं चलेगी, मांझी-साहनी की वजह से ही चल रही बिहार सरकार

Sun, 30 Jan 2022 02:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Jan 2022 02:36 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए में चल रही उठापटक के बीच विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टी को हिटलरशाही नहीं करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Vikassheel Insaan Party Mukesh Sahani angry on no seats allocated to VIP for Bihar MLC polls 2022
मुकेश साहनी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव( एमएलसी) में सीट नहीं मिलने के कारण विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने आज भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुकेश साहनी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि बिहार में सरकार मांझी-साहनी की वजह से ही खड़ी है। यदि भाजपा और जदयू वालों को लगता है कि वे बहुत शक्तिशाली हैं तो यह 'हिटलरशाही' नहीं चलेगी। हमने अपने दम पर सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भाजपा 13 पर तो जदयू 11 पर लड़ेगी चुनाव
बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा को देगी। सूत्रों के मुताबिक, जदयू अपने खाते से एक सीट एचएएम को दे सकती है। वहीं, राजद-कांग्रेस के गठबंधन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एमएलसी का चुनाव राजद अपने बलबूते पर लड़ेगी। 
विज्ञापन


24 सीटों पर होना है चुनाव 
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद और कांग्रेस में नहीं बनीं बात
बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले महागठबंधन में बड़ी फूट हुई है। शनिवार को सीटों के तालमेल पर बातचीत करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा दिल्ली पहुंचे। रविवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, डॉ. मदन मोहन झा और अजीत शर्मा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मीटिंग फिक्स हुई। इसके बाद भी लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने एलान कर दिया कि एमएलसी चुनाव में राजद का कांग्रेस से तालमेल नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed