फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vijay Sinha gave warning regarding Manoj Sah murder case

Gopalganj: मनोज साह हत्याकांड को लेकर विजय सिन्हा ने दी चेतावनी, कहा- याद रखिए सरकार बदलते देर नहीं लगती है

Thu, 21 Dec 2023 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 05:32 PM IST
सार

Gopalganj: गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के दानापुर में हुई मनोज साह हत्याकांड को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा इस मामले को लेकर गोपालगंज आए और अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा चल रहे एक दिवसीय धरना को संबोधित किया। इस दौरान मनोज साह की हत्या को लेकर गोपालगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Vijay Sinha gave warning regarding Manoj Sah murder case
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय सिन्हा ने चेतावनी के लहजे में कहा की याद रखिए सरकार बदलते देर नहीं लगती है और उसके बाद प्रशासन में बैठे भ्रष्टाचारी लोग सोच ले कि उनका क्या होगा। एक निर्दोष परिवार को इस हत्याकांड में फंसा रहे हैं और सरकार के संरक्षण पर आरोपियों को बचाया जा रहा है। क्योंकि आरोपी एक विशेष समुदाय से आता है और लालू यादव को तथा नीतीश कुमार को उस विशेष समुदाय का वोट चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसलिए वोट बैंक को ध्यान में रखकर सरकार के निर्देश पर गोपालगंज पुलिस बेगुनाहों को फंसा रही है और मंदिर की जमीन हड़पने वालों को बचाकर इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग दिखाते हुए बेगुनाह को फंसाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा।
विज्ञापन


सरकार और प्रशासन को चैन से नहीं जीने देंगे
सिन्हा ने कहा कि हम चैन से सरकार और यहां के प्रशासन को जीने नहीं देंगे। वहां का स्थानीय थाना प्रभारी जो इस केस में समय से एक्शन नहीं लिया और निर्दोष पुजारी की हत्या हो गई, उसको इस केस के जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उस पर भी हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और तत्काल उसको वहां से बर्खास्त करना चाहिए। क्योंकि आरोपी थाने में बैठकर मृतक के परिजनों को धमकी भी दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही
उन्होंने लालू और तेजस्वी को वोट बैंक के लिए आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और बिहार सरकार पर दारू माफिया तथा जमीन माफिया के साथ साठगांठ करते हुए जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब तो पुलिस भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इन अपराधियों की सरकार में पुलिस तक की हत्या हो रही है। गोपालगंज मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज अथवा सीबीआई से करवाई जाय तो सारा हकीकत सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed