फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vijay Sinha gave advice to Chief Minister Nitish Kumar

Patna: विजय की नीतीश को नसीहत, कहा- यात्रा के नाम पर बिहार का तेरहवां करके पिकनिक मत मनाइए, समीक्षा कीजिए

Mon, 02 Jan 2023 05:23 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याग्निक Updated Mon, 02 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

पांच जनवरी से शुरू होने वाली नीतीश कुमार की यात्रा पर आगबबूला हुए विपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा। बोले, बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध की समीक्षा के बजाए यात्रा कर पिकनिक मना रहे नीतीश।

विज्ञापन
Vijay Sinha gave advice to Chief Minister Nitish Kumar
नीतीश की यात्रा पर आगबबूला हुए विपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिहार विधानसभा के विपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने पांच जनवरी से शुरू होने वाली नीतीश कुमार की यात्रा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पहली यात्रा नहीं है। इससे पहले 13 बार यात्रा कर चुके हैं। अब तो बिहार का तेरहवां कर दीजिए। बिहार के सब लोग समझते ही हैं कि तेरहवां कब होता है। मुख्यमंत्री जी यात्रा के नाम पर पिकनिक मत मनाइए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह की बातों का हवाला देते हुए कहा कि 13 यात्रा में आपके बड़े दल के प्रदेश अध्यक्ष जगताबाबू ने कहा था कि पहले की यात्रा उपयोगी होती तो फिर यात्रा की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस शासनकाल में पदाधिकारियों की अराजकता का वातावरण बिहार में बना है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम तक पहुंच गया है। नीतीश को इनकी समीक्षा हर जिले में करनी चाहिए।
विज्ञापन


शराबबंदी को बताया फेल
विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार के शराबबंदी पर भी जमकर कर बोले। उन्होंने कहा कि आपकी शराबबंदी के कारण कितने लोग मरे, कितना शराब माफिया पैदा हो गया। शराबबंदी के कारण माफियाओं ने अपराधियों के गिरोह खड़े कर दिए और शराबबंदी के कारण हर थाने और पुलिस महकमा में कितने लोग करोड़पति और अरबपति हो गये इसकी समीक्षा कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने पर साधा निशाना
बीजेपी का दामन छोड़ राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने के विरोध में विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को सुधारने के लिए जनता ने जनादेश दिया था, लेकिन जनता के जनादेश का अपमान करके प्रधानमंत्री बनने का सपना पाल रहे हैं। पहले बिहार तो सुधार लीजिए। बिहार की बर्बादी की कहानी में आपकी सबसे बड़ी भागीदारी होगी। बिहार के दो तिहाई नौजवान को जगाने के लिए मैं हर जिले के अंदर अपने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान करूंगा।


नए साल में शुरू करेंगे अभियान
बिहार गौरवशाली है और इसके हर गांव के अंदर सांस्कृतिक विरासत है। इस ठहरी हुई विरासत को फिर से बढ़ाने और जगाने के लिए एकजुट हों। जाति-धर्म का बंधन तोड़कर एक नए भाव के साथ हम बिहारी हैं, सब पर भारी हैं, बिहारी पर कोई उंगुली न उठाये यह नए साल में अभियान शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed