फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   vigilance team caught bettiah CO red handed taking 250 lakh bribe

बिहार: घर पर ढाई लाख रुपये लेते पकड़े गए बेतिया सीओ, जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगी थी रिश्वत

Tue, 02 Nov 2021 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 02 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

बिहार के पश्चिमी चंपारण बेतिया में  निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अंचलाधिकारी (CO) श्याम कांत प्रसाद को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
vigilance team caught bettiah CO red handed taking 250 lakh bribe
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

विस्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण बेतिया में  निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अंचलाधिकारी (CO) श्याम कांत प्रसाद को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह के अंदर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। मंगलावर को सुबह-सुबह निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई श्याम कांत प्रसाद के आवास पर की। बेतिया निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने निगरानी मुख्यालय में  पिछले महीने 29 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि जमीन मामले को रफा-दफा करने के लिए सीओ 2.5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और पैसे नहीं देने पर कानूनी दांवपेंच में उलझाने की चेतावनी दे रहे हैं। जिसके बाद निगरानी टीम ने योजना बनाकर सीओ के यहां दबिश दी। 

विज्ञापन


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरूणोदय पांडेय ने पूरे मामले का खुलासा किया। 2 नवंबर को टीम पटना से सीधे बेतिया पहुंची और सीओ के आवास पर पूरा जाल बिछाया। सीओ से तय बातचीत के अनुसार विनोद कुमार गुप्ता जैसे ही पैसे लेकर वहां पहुंचा उनके हाथ में दिया कि निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। निगरानी के अनुसार विनोद कुमार गुप्ता ने लिखित शिकायत की थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed