फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video viral taking bribe to give marks in education in madhubani bihar 

बिहार : शिक्षा में अच्छे नम्बर देने के लिए रिश्वत ली, वीडियो वायरल 

Mon, 19 Nov 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Updated Mon, 19 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Video viral taking bribe to give marks in education in madhubani bihar 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नितीश कुमार पर कटाक्ष किया था कि नीतीश कुमार के शासन में फर्जी सर्टिफिकेट लाओ और नौकरी पाओ। यह बात पूरी तरह सही साबित होती दिख रही है। पढ़ लिखकर नौकरी पाने वाले युवक आज भी बेरोजगार घूम रहे हैं और जो फर्जी सर्टिफिकेट वाले लोग वो सरकारी नौकरी कर रहे हैं। बिहार में शिक्षा में धांधली को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर बिहार के मधुबनी से आई है। 

विज्ञापन


मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड में एनआईओएस के परीक्षा में मार्क्स के नाम पर जोरों से रिश्वतखोरी चल रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यलय में इन दिनों घूसखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच पड़ताल में सामने आया है की शिक्षा विभाग में बिना रिश्वतखोरी के कोई काम नहीं होता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। अधिकारियों के नीचे काम कर रहे कर्मचारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि अगर हमलोग रिश्वत नहीं लेंगे तो ऊपर के ऑफिसर को क्या देंगे । 
विज्ञापन


इस बयान से जाहिर होता है जिला पदाधिकारी भी इलमें संलिप्त हो सकते हैं। हर प्रखंड की यही स्थिति बनी हुई है । हर टेबल पर जबतक रिश्वत नहीं दी जाती तब तक कोई भी कार्य नहीं हो सकता। इस वीडियो ये साफ जाहिर होता है कि शिक्षा विभाग में भ्रष्ट्राचार कितने चरम पर है। कहा जा रहा है कि जब यूपीएससी परीक्षा में रिश्वतखोरी चल सकती है तो यह तो एक छोटी सी परीक्षा है इसमें क्यों नही चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed