{"_id":"685fd427bf049048d703bf32","slug":"video-of-police-brutality-on-a-youth-in-gayaji-goes-viral-also-accused-of-snatching-25-thousand-rupees-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गयाजी में युवक से पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, 25 हजार छीनने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गयाजी में युवक से पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, 25 हजार छीनने का भी आरोप
Sat, 28 Jun 2025 05:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 28 Jun 2025 05:08 PM IST
सार
शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 24 जून की रात दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटने और 25 हजार रुपए जबरन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अभय कुमार ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने पर उन्हें रोका गया और रिश्वत की मांग की गई।
विज्ञापन
युवक से पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गयाजी जिले में पुलिस की बर्बरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को बीच सड़क पर पीटते और घसीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस पर 25 हजार रुपए जबरन छीनने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पूरी घटना 24 जून की रात गयाजी शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित डीआईजी कार्यालय के पास हुई, जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
'रिश्वत की मांग, फिर बेरहमी से पिटाई'
पीड़ित युवक अभय कुमार, गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सिमरवार गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 24 जून की रात वे गयाजी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे डीआईजी कार्यालय के समीप पहुंचे, तो दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से रोके गए युवक से बाइक के कागजात मांगे गए, जिसे वह दिखाने ही वाले थे कि पुलिसकर्मी पहले ही दो हजार रुपए की रिश्वत मांगने लगे। अभय कुमार के अनुसार, उन्होंने पांच सौ रुपए देने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मी दो हजार रुपए पर अड़े रहे। जब उन्होंने मना किया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क पर ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उनके पास से 25 हजार रुपए भी छीन लिए गए।
यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा
विज्ञापन
'थाने में शिकायत नहीं ली गई'
घटना के बाद अभय कुमार ने अगले दिन सिविल लाइंस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने कहा कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो चुकी है। इस मामले पर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर आम लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।