{"_id":"be0a3a14-9c13-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"victim-burns-rapists-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कारी को महिला ने जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कारी को महिला ने जलाकर मार डाला
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक ओर जहां आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं वहीं एक महिला ने खुद के साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन
यह घटना पटना जिले के परसा बाजार थाना अंतर्गत सोईयां गांव की है। जहां महिला ने घर में घुसकर अपने साथ बलात्कार करने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम भोला ठाकुर है और उसकी हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार महिला के पति का 15 साल पूर्व निधन हो गया था और वह बीती रात जब अपने घर में सोई हुई थी उसी दौरान ठाकुर उसके घर में प्रवेश कर गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद महिला ने ठाकुर के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और घर से फरार हो गई। बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ठाकुर की पत्नी शीला ने उक्त महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।